New Ad

पति से झगड़कर आग लगाने वाली झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत   

0

कानपुर :  बिधनू सेन पश्चिम पारा में दस दिन पहले पति से झगड़कर आग लगाने वाली झुलसी विवाहिता की सोमवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की तीन साल पहले शादी हुई थी।

सेन पश्चिम पारा निवासी अनंत पाल की शादी तीन वर्ष पहले सरसौल भारतपुर निवासी प्रियंका पाल (23) से हुई थी। बीती 14 फरवरी को प्रियंका और अनंत पाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। विवाद से नाराज होकर अंनत पाल मजदूरी के लिए चले गए थे। सास रामश्री दरवाजे पर बैठी थी,तभी प्रियंका दो वर्षीय बेटे कृष्णा को सास की गोद में देकर अंदर चली गई। प्रियंका ने कमरे में रखे पेट्रोल को खुद के ऊपर डालकर आग लगा ली। इ

उसकी चीखपुकार सुनकर घर के अंदर पहुंची सास ने बहू को आग की लपटों में घिरा देख शोर मचाना शुरू किया। शोर सुन एकत्र पड़ोसियों ने कंबल डालकर आग ताे किसी तरह बुझा ली लेकिन इस दौरान व आग से काफी झुलस गई थी। गंभीर रूप से झुलसी प्रियंका को एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। डाॅक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हैलट अस्पताल रेफर कर दिया था। जहां सोमवार देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अभी मायके पक्ष के लोगों ने किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। अगर तहरीर मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.