New Ad

महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो रू सुनीता बंसल

0

 

सीतापुर : इलाके के बेलवा बहादुरपुर गांव में राज्य महिला अयोग की सदस्य ने महिला जागरूकता शिविर में महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। महिला आयोग किस तरह महिलाओं के अधिकारों के प्रति काम करता है के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान क्षेत्र की तमाम महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम संयोजक अनवार हुसैन ने आये हुए अतिथियों का आभार जताया। राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता बंसल ने महिलाओं को बताया सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्प लाइन, मिशन शक्ति, एन्टी रोमियो, 1090 चलाकर उनको न्याय दिला रही है। किसी भी महिला को डरने की जरूरत नहीं है। महिलाएं बच्चों को महंगे महंगे मोबाइल न दें।

 

बलात्कार की पीडि़त महिलाएं  धारा 164 के तहत मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करा सकती हैं। उन्हें किसी के दबाव में बयान बदलने की जरूरत नहीं हैं। इसी बयान के आधार पर आरोपी की सजा सुनिश्चित होती है। बलात्कार की महिला किसी भी थाने में अपनी शिकायत दर्ज करा सकती है। सभी महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए। कुसुम, माली, पूनम मौर्या, शाहीन बानो ने बताया पात्र होते हुए भी उन्हें आवास नहीं दिया गया है। इस पर महिला आयोग की सदस्य ने संबंधित अधिकारियों को प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के दिशा निर्देश दिए। कार्यक्रम में तहसीलदार बिसवां अभिचल प्रताप सिंह, थाना प्रभारी मानपुर संजय कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.