New Ad

कोरोना वायरस देश में 24 घंटे में आए 61 हजार नए मामले, 836 की मौत, आंकड़ा 31 के लाख पार

0 120
Audio Player
लखनऊ : देश में कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। भारत के तमाम राज्यों में कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार रुकने का नाम नहीं ले रही है। भारत के कई राज्यों में कोरोना महामारी ने कई ‘बुरे’ रिकॉर्ड बना दिए हैं। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 61 हजार 408 नए केस सामने आए हैं। जबकि 836 लोगों की जान गई है। ये कोरोना मामलों की संख्या दुनिया में एक दिन में आए मरीजों की सबसे ज्यादा संख्या है नए केस सामने आने के बाद अब संक्रमित मरीजों की संख्या 31 लाख 06 हजार 348 हो गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 31 लाख 6 हजार 348 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 57,542 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 7 लाख 10 हजार हो गई और 23 लाख 38 हजार लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब तीन गुना अधिक है।
रिकवरी रेट बढ़कर 75 प्रतिशत पहुंचा
राहत की बात करें, तो स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट बढ़कर 75 प्रतिशत के करीब पहुंच गया है। भारत में रिकवरी रेट लगातार बढ़ रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देशभर में 57,469 कोरोना मरीज स्वस्थ हुए हैं। इसी के साथ देश में अब तक 23 लाख 38 हजार 35 लोग रिकवर हो चुके हैं। मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मृत्यु दर गिरकर 1.85% हो गई। इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 23% हो गई है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.