New Ad

हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 74वाॅ गणतन्त्र दिवस समारोह, डीएम ने फहराया तिरंगा झंडा

0

 

अमर शहीदों के कुर्बानियों का प्रतिफल है, जो स्वतन्त्र होकर ले रहे हैं खुली सांस- डीएम

 

सिद्धार्थनगर। 74वाॅ गणतन्त्र दिवस समारोह कलेक्ट्रेट भवन पर परम्परागत रूप से जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा प्रातः 8ः30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तथा सामूहिक राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन हुआ।
जिलाधिकारी संजीव रंजन द्वारा राष्ट्रीय संकल्प को पढ़ा गया, उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा राष्ट्रीय संकल्प को दोहराया गया। इसके बाद पुलिस के जवानों द्वारा जिलाधिकारी को सलामी दी गयी। ध्वजारोहण कार्यक्रम के अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) उमाशंकर, मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार, जिला आबकारी अधिकारी, ज्येष्ठ प्रशासनिक अधिकारी इन्दुबाला सिंह, प्रशासनिक अधिकारी शिवपूजन, सूर्यलता श्रीवास्तव, नाजिर कलेक्ट्रेट गिरीशचन्द्र मिश्रा, ओएसडी पीके सिंह कलेक्ट्रेट परिवार के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
इस दौरान जिलाधिकारी संजीन ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्तागण, मीडिया प्रतिनिधियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे देश को आजाद कराने में अमर शहीदों द्वारा अपने प्राणों की दी गयी कुर्बानियों का प्रतिफल है जो आज हम अपने देश में स्वतन्त्र होकर खुली सांस ले रहे है। उन्होंने बताया कि संविधान निर्माताओं द्वारा 26 जनवरी 1950 को हमारे देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को चलाने के लिए संविधान लागू हुआ तब जाकर हमारे देशवासियों को पूर्ण रूप से आजादी मिली। हमारे देश के संविधान में नागरिकों को स्वतन्त्र रूप से अपना जीवन व्यतीत करने के लिए मौलिक अधिकार दिये गये है। आज सिद्धार्थनगर को नई-नई योजनएं मिल रही है। जनपद को नई रेल लाइन खलीलाबाद-बांसी-गोण्डा-श्रावस्ती-बहराइच का कार्य प्रगति पर है। पहाॅ पर पर्यटन की अपार संभावनाएं है। बुद्धा थीम पार्क बन रहा है। सभी लोग संकल्पित होकर कार्य करे। सभी पटल महत्वपूर्ण है। सभी कर्मचारीगण बेहतर कार्य करे।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी श्री उमाशंकर ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश आजाद होने के बाद संविधान सभा का गठन हुआ। लगभग 3 वर्षो बाद 26 जनवरी 1950 को हमारा संविधान लागू हुआ जिसे हम लोग गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते है। गणंतंत्र दिवस के अवसर पर अपर उपजिलाधिकारी सन्त कुमार, अध्यक्ष जिला बार एसोसिएशन सत्यदेव सिंह, अधिवक्ता जयशंकर प्रसाद मिश्र, हरिहर पाठक, रवीन्द्र नाथ त्रिपाठी, अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ प्रेम सागर चैधरी, प्रशासनिक अधिकारी आदि लोगो द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये गये। कार्यक्रम का संचालन नाजिर सदर गिरीशचन्द्र मिश्रा ने किया। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने सभी ज्ञात/अज्ञात वीर सपूतो को श्रद्धांजलि देते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
गणतन्त्र दिवस कार्यक्रम के अवसर पर जनपद न्यायालय में मा0 जनपद न्यायाधीश, विकास भवन कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिद्धार्थ विश्व विद्यालय में कुलपति द्वारा, समस्त तहसीलों में उपजिलाधिकारी, समस्त विकास खण्डों में खण्ड विकास अधिकारी, जिला पंचायत भवन में जिला पंचायत अध्यक्ष, नेहरू युवा केन्द्र, नगर पालिका/नगर पंचायतों में नगर पालिका/नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी द्वारा, जनपद के विभिन्न विद्यालयों में विद्यालय के प्रधानाचार्यो द्वारा ध्वारोहण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.