New Ad

आज से शुरू होगी यह सेवा

विदेश से आने वालों के लिए खुशख़बरी

0 173

नई दिल्ली। वंदे भारत मिशन के तहत अब तक कुल 56 उड़ानों से 12 देशों से भारतीय नागरिकों को वापस लाया गया। मिशन का दूसरा चरण 16 मई से शुरू हो रहा है जो 22 मई तक चलेगा। इस चरण में 31 देशों में फंसे प्रवासी भारतीयों को स्‍वदेश लाया जाएगा। इसके लिए 149 उड़ानें संचालित की जाएंगी, जिनमें फीडर उड़ानें भी शामिल हैं। इस चरण में 18 अन्य देशों से प्रवासियों को वापस लाया जायेगा। हमारे संवाददाता ने बताया है कि अब तक एक लाख 88 हजार प्रवासी भारतीयों ने वापसी के लिए पोर्टल पर अपना नाम दर्ज कराया है। समुद्र सेतु अभियान के अंतर्गत भारतीय नौसेना क पोत, आईएनएस जलाश्‍व आज मालदीव की राजधानी माले से फिर समुद्री यात्रा प्रारंभ कर केरल और लक्षद्वीप के लगभग 700 निवासियों को वापस ला रहा है। इससे पहले जलाश्‍व रविवार को 698 भारतीय नागरिकों को कोच्चि लेकर आया था। एक और पोत आईएनएस मगर 202 भारतीयों को लेकर रविवार को कोच्चि पहुंचा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.