शिकोहाबाद : ओपन नेशनल ऑनलाइन तायक्वांडो प्रतियोगिता उड़ीसा में विगत सप्ताह संपन्न हुई। जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम का नेतृत्व करते हुए द ग्रुप ऑफ मार्शल आर्ट्स के आठ खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया। ग्रुप के सचिव रामज्यावन सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में द ग्रुप ऑफ मार्शल आर्ट्स के सबजूनियर खिलाड़ियों बालक वर्ग में आदित्य ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। जबकि जूनियर वर्ग में सचिन ने स्वर्ण, सीनियर वर्ग में ऋषी कुमार, अंश ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया जबकि मोहम्मद फैसल ने रजत पदक प्राप्त किया। मास्टर वर्ग में रामज्यावन सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग में केडिट वर्ग में प्रतिष्ठा यादव ने स्वर्ण पदक व सीनियर वर्ग में तनु अग्रवाल ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
द ग्रुप ऑफ मार्शल आर्ट्स से अध्यक्ष सेवदत्त के अनुसार कलर बेल्ट परीक्षा में उत्तीर्ण खिलाड़ियों में यलो बैल्ट आश्था सिंह, उसांगू सिंह, आरव गुप्ता, मोहम्मद फैसल, पायल यादव, अंजिल गुप्ता, अरिनव यादव, पूजा यादव व पलक यादव व ग्रीन बेल्ट में आदित्य सिंह तथा रेड बैल्ट में कौशिकी यादव, सचिन यादव, अंश ने परीक्षा पास की। उको कलर बेल्ट व सर्टिफिकेट देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।