कानपुर : ठेकेदार बिना वर्क आर्डर जारी किये ही काम शुरू करने से बाज नहीं आ रहे हैं। मामला बर्रा आठ का है,जहां बिना वर्क आर्डर के काम शुरू कर दिया गया। युवक ने शिकायत तो अधिशाषी अभियंता ने काम रुकवा दिया है।
बर्रा आठ स्थित कृष्णा पार्क के सामने लोगों की सुविधा के लिए सबमर्सिबल पंप लगवाया जा रहा था। इसके लिए अभियंता की साठगांठ से ठेकेदार बिना वर्कआर्डर के काम शुरू कर दिया था। बर्रा पांच में रहने वाले सतीश प्रताप सिंह ने इसकी शिकायत की थी। उनका कहना है कि जोन पांच कार्यालय में कार्यरत अवर अभियंता संतोष सिंह अपने चहेते ठेकेदारों को बिना टेंडर के ही काम करने के लिए बोल देते हैं। इसके बाद साठगांठ कर उनको ही टेंडर दे दिया जाता है। सतीश ने बताया कि जोन पांच वार्ड नौ के अंतर्गत सबमर्सिबल पंप लगवाने के लिए नगर निगम से 1.73 लाख रुपये की स्वीकृति मिली थी। सतीश ने बताया कि ठेकेदार निर्माण कार्य में पुरानी ईट का इस्तेमाल कर रहा था। अधिशाषी अभियंता राजेंद्र सिंह ने बताया कि काम को बंद करा दिया गया है।