सुलतानपुर : समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान का सपा जिलाध्यक्ष पृथ्वी पाल की अध्यक्षता में जनपद प्रभारी पूर्वमंत्री राम गोविंद चौधरी ने शुभारंभ किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं को बताया गया कि हर बूथ पर दो-दो सक्रिय सदस्य व 100 कार्यकर्ता की टीम तैयार करनी है। इसलिए सभी लोग मन से लग जाएं। जनपद प्रभारी ने कहा कि पार्टी द्वारा जो सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है, वह काफी महत्वपूर्ण है।
पांच साल की सदस्यता के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि आज देश में पूंजीवादियों की सरकार चल रही है। इसलिए हर क्षेत्र में नागरिक हितों की अनदेखी की जा रही है। सरकार को जनता के सरोकारों से नहीं बल्कि पूंजीपतियों को कैसे फायदा हो, इसकी चिंता ज्यादा है। कार्यक्रम में इसौली विधायक मोहम्मद ताहिर खान, पूर्व विधायक अनूप सण्डा, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रघुवीर यादव, दीपू श्रीवास्तव आदि सहित करीब सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।