
वॉशिंगटन/ नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से साइन किए गए एक कार्यकारी आदेश के अनुसार, अमेरिका में अवैध प्रवासियों पर कार्रवाई की जानी है। अमेरिका में लगभग 11 मिलियन (एक करोड़ 10 लाख) अवैध या अस्थायी दस्तावेज वाले विदेशी हैं। कुछ विशेषज्ञ यह संख्या 14 मिलियन तक बताते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनडॉक्युमेंटेड भारतीयों की संख्या लगभग सवा सात लाख (7,25,000) है, जो कार्रवाई के दायरे में आ सकते हैं और उनके लिए भी यह जोखिम बना हुआ है कि उन्हें अमेरिका से बाहर किया जा सकता है।