New Ad

बुलंदशहर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी से मिलने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी

0

बुलंदशहर : पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रतिज्ञा सम्मेलन में संवाद करने के लिए पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि सरकार को केवल अपने हितों की चिंता है, उसे लोगों पर पड़ रही महंगाई की मार की कोई फिक्र नहीं है। कांग्रेस की ओर से की गई प्रतिज्ञाएं लोगों को महंगाई के साथ अन्य समस्याओं से भी निजात दिलाएंगी

रविवार को कांग्रेस की ओर से बुलंदशहर में आयोजित किए जा रहे आगरा, अलीगढ़ और मेरठ मंडल के 14 जनपदों के प्रतिज्ञा सम्मेलन में शामिल होने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा कारों के काफिले के साथ बुलंदशहर पहुंची। प्रियंका गांधी वाड्रा से मिलने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने सूबे की योगी आदित्यनाथ सरकार के ऊपर जमकर अपना निशाना साधा। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा ने मेरठ, आगरा और अलीगढ़ मंडल के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं तथा विधानसभा का चुनाव लड़ने वाले दावेदारों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया

विधानसभा चुनाव की तैयारियों के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा ने महंगाई के विरोध में कांग्रेस की ओर से प्रदेशव्यापी अभियान की भी शुरुआत की। सोमवार 15 नवंबर को प्रियंका गांधी वाड्रा मुरादाबाद एवं बरेली के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगी। कांग्रेस के प्रतिज्ञा सम्मेलन के लिए बनाए गए मंच पर महिला नेत्रिओं को वरीयता दी गई थी। महिला कार्यकर्ताओं के पास ही कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी कुर्सी जमा रखी है। हालांकि मंच के पास मीडिया को किसी भी प्रकार का कैमरा लाने की मंजूरी नहीं दी गई थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि प्रियंका गांधी वाड्रा नहीं चाहती थी कि पार्टी की अंदरूनी चर्चा को लेकर किसी भी तरह की कोई बात बाहर जाए

बताया जा रहा है कि मुलाकात के दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा प्रतिज्ञा सम्मेलन में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों से सुझाव लेने और देने के अलावा उनकी शिकायतों को भी जानने की कोशिश कर रही थी। इससे पहले प्रतिज्ञा सम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही राष्ट्रगीत गाया। उसके बाद मंच पर जाकर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं से मुलाकात की। प्रियंका गांधी वाड्रा के सम्मेलन में पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार अभिनंदन किया।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.