New Ad

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान 

0

कानपुर : कल्याणपुर में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। सुबह फंदे पर शव लटका देख घर में कोहराम मच गया। युवक का पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आवास विकास -3 में रितेश शर्मा (33 ) अपनी पत्नी पूर्णिमा और एक बेटे सैजल और बेटी निकिता के साथ रहता था। उसकी सराय चौराहे के पास श्याम ऑटोमोबाइल के नाम से दुकान थी।

वह पिता श्याम बाबू के साथ दुकान मैं बैठता था। उसकी 2012 मैं शादी हुई थी। बताया जाता है कि,सोमवार की देर शाम को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे वह तनाव में था। रात को खाना खाने के बाद वह कमरे में सोने चला गया था। मंगलवार सुबह रितेश कमरे में नहीं दिखाई दिया। पत्नी उसे देखने दुसरे कमरे में गई तो उसके होश उड़ गए। रितेश का शव दुपट्टे से पंखे के कुंडे से लटक रहा था। इससे घर में चीख पुलार मच गई। घटना की सुचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर घरवालों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि,घरेलू कलह की वजह से युवक ने जान दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.