New Ad

आस्था हॉस्पिटल का पुनः शुरू हुआ संचालन  

0
 सुल्तानपुर : शहर का नामी गिरामी गोलाघाट स्थित आस्था हॉस्पिटल में स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन बुधवार से बेहतरीन तरीके से शुरू हो गया है। कोरोना संक्रमण के दौरान से प्रसिद्ध महिला डॉक्टर स्व.मंजुला त्रिपाठी जी का आकस्मिक निधन हो जाने तथा अस्पताल के संचालक वरिष्ठ ख्याति प्राप्त गोल्ड मेडलिस्ट डॉक्टर श्री कैसी त्रिपाठी जी को कोरोना संक्रमण हो जाने के कारण अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हो गईं थीं।इस कारण हॉस्पिटल के अन्य चिकित्सक सेवाएं नही दे पा रहे थे।
अब हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर कैसी त्रिपाठी जी स्वस्थ होकर चिकित्सीय कार्य करना प्रारंभ कर दिए हैं। आस्था हॉस्पिटल का संचालन फिर से शुरू होने पर नगर व जिले वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोग उपचार कराने के लिए डॉक्टर से सम्पर्क करना शुरू कर दिए हैं।बहुत सौम्य स्वभाव के माने जाने वाले डॉक्टर श्री कैसी त्रिपाठी ने बताया कि आस्था हॉस्पिटल में पहले की तरह उपचार व स्वास्थ्य सेवाएं शुरू हो गईं हैं। मरीजो के अलावा तीमारदारों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.