New Ad

एबीवीपी ने मनाया श्री गुरु गोविंद सिंह का 354वीं प्रकाश पर्व

0 145
अमेठी :अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला अमेठी के कार्यकर्ताओं ने एसबीआई सिटी कंप्यूटर सेंटर में श्री गुरु गोविंद सिंह का 354वी प्रकाश पर्व दीप जलाकर मनाया। एसबीआई सिटी कंप्यूटर सेंटर के प्रबंधक एवं एबीवीपी नगर अध्यक्ष दुर्गेश ओझा के संयोजन में प्रकाश पर्व मनाया गया जिसमें अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला मीडिया संयोजक राहुल कौशल विद्यार्थी ने संबोधित करते हुए कहा कि गुरु गोबिंद सिंह जी का सिख धर्म के क्षेत्र में महान योगदान रहा है इसलिए सिख धर्म के लोग गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती को बहुत ही हर्ष और उल्लास के साथ पूरे विश्व भर में मनाते हैं। गुरु गोबिंद सिंह जी के पिता गुरु तेग बहादुर सिख धर्म के नौवें गुरु थे। गुरु तेग बहादुर सिंह कश्मीरी पंडितों का धर्म परिवर्तन मुस्लिम धर्म में बनाए जाने के खिलाफ थे । उन्होंने इस पर खुलकर विरोध किया और खुद भी इस धर्म को अपनाने से मना कर दिया।इस कारण उन्हें हिंदुस्तान के बादशाह औरंगजेब ने चांदनी चौक पर उनका सर कलम करवा दिया। इस घटना के बाद उनके पुत्र गुरु गोबिंद सिंह जी को सिख धर्म के दसवें गुरु के रूप में नियुक्त किया गया। इस कारण इन्हें सिख धर्म के दसवें गुरु मानते हैं।
वहीं जिला कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण पांडे ने कहा की भले ही श्री गुरु गोविंद सिंह सिख धर्म के अंतिम गुरु थे पर उन्होंने सिख धर्म के लिए बहुत ही महान कार्य किये और शिक्षाएं प्रदान की। गुरु गोबिंद सिंह जयंती के दिन इनके महान कार्यों को आज भी विश्व भर में याद किया जाता है और करते रहेंगे। जिसमें नगर मंत्री शैलेंद्र यादव, विनय तिवारी, संजीत यादव, रितेश तिवारी रामकरन, शिवकरन गौतम, विजय बहादुर गिरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.