New Ad

Agra Breaking News

तरावीह के लिए रात में नहीं खुलेगा ताजमहल नाइट कर्फ्यू में शादी कार्ड को दें पास की मान्यता, नेशनल चैंबर ने उठाई मांगहर घंटे 10 लोग हो रहे कोरोना संक्रमित, 48 घंटे में 339 मरीज बढ़े धर्मशाला में खेल रही आठ साल की बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

0

तरावीह के लिए रात में नहीं खुलेगा ताजमहल

आगरा : पवित्र माह रमजान बुधवार से शुरू हो गया। इस बार भी कोरोना संक्रमण काल में रमजान के दौरान ताजमहल की शाही मस्जिद में तरावीह नहीं हो सकेंगी। रात्रि कर्फ्यू के कारण रात नौ बजे से सुबह छह बजे तक बाहर निकलने पर प्रतिबंध है। ऐसे में ताजमहल के दरवाजे रात में तरावीह के कारण नहीं खुलेंगे। वहीं कोरोना के प्रकोप के चलते सैलानियों की संख्या भी बहुत कम रह गई हैं।

ताजमहल में बीते साल कोरोना संक्रमण के कारण रमजान में तरावीह नहीं हुई थी। इस बार भी तरावीह नहीं हो सकेंगी। ताजमहल की शाही मस्जिद को रात आठ बजे के बाद तरावीह के लिए खोला जाता रहा है। इसके लिए स्मारक के पूर्वी और पश्चिमी गेट पर रजिस्टर में आधार कार्ड दिखाकर प्रवेश मिलता था, जिसके बाद अकीदतमंद तरावीह में शामिल होते रहे। प्रशासन ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि ताजमहल में प्रवेश नहीं होगा। रात्रि कर्फ्यू के कारण ताज के गेट नहीं खुलेंगे।

रात्रि दर्शन के लिए भी नहीं खुला था ताज

188 दिनों की बंदी के बाद 21 सितंबर 2020 को जब ताज पर्यटकों के लिए खोला गया तो रात्रि दर्शन के लिए अनुमति नहीं दी गई। धार्मिक स्थलों को फरवरी में खोलने की घोषणा के बाद ताज की शाही मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के लिए लोगों को प्रवेश मिल सका।

बुधवार को ताज पर महज 2706 सैलानी

ताजमहल पर दिन पर दिन सैलानियों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। जैसे जैसे संक्रमण का दायरा और संख्या बढ़ रही है, वैसे वैसे ताज पर पर्यटकों की संख्या में गिरावट हो रही है। बुधवार को ताजमहल पर महज 2706 पर्यटक आए। मंगलवार को यह संख्या 2816 थी। महज दो सप्ताह के अंदर ही ताजमहल पर सैलानियों की संख्या 17 हजार से घटकर 2706 रह गई है। बुधवार को पूरे दिन ताज पर पर्यटक कम नजर आए। दोपहर में सन्नाटा पसरा रहा

रॉयल गेट पर हुई धारावाहिक की शूटिंग

एक चैनल के धारावाहिक के लिए बुधवार को ताजमहल में शूटिंग की गई। ताजमहल के दक्षिणी गेट स्थित होटल की छत पर तीन दिनों से कई दृश्य फिल्माए जा रहे थे। बुधवार को शूटिंग यूनिट ने दोपहर में रॉयल गेट के बाहर फोरकोर्ट में अभिनेत्री के साथ कई दृश्य कैमरे में कैद किए।

नाइट कर्फ्यू में शादी कार्ड को दें पास की मान्यता, नेशनल चैंबर ने उठाई मांग

आगरा :  के नाइट कर्फ्यू के दौरान शादी समारोह में जाने के लिए शादी के कार्ड को ही पास की मान्यता दी जाए। सीमित संख्या में मेहमानों की अनुमति देने के बाद उनके आवागमन पर कोई प्रतिबंध न लागू किया जाए। रात्रि कर्फ्यू से व्यापार प्रभावित न हो, ऐसे कदम उठाए जाएं। नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स ने विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल के साथ हुई बैठक में ये मांगें उठाईं। बुधवार शाम को शहर की 25 व्यापारिक संस्थाओं के साथ हुई बैठक में नेशनल चैंबर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार की गाइड लाइन केपालन के साथ शादी समारोह आयोजित किए जाएंगे।  मेहमानों की संख्या भी उतनी ही रहेगी, जितनी सरकार ने तय की है, फिर शादी समारोह से रात्रि कर्फ्यू में लौटने वालों का उत्पीड़न न किया जाए। रात्रि कर्फ्यू में शादी कार्ड को ही पास की मान्यता दी जाए। इसके लिए नोडल आफिसर की नियुक्ति की जाए।

कोर कमेटी में हर संस्था के दो सदस्य

चैंबर ने कोर कमेटी का गठन इस मसले पर किया है। हर संस्था से 2 सदस्य शामिल किए हैं। विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने व्यापार के साथ बचाव भी पोस्टर का विमोचन किया। विधायक ने कहा कि व्यापारी कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अपना कर्तव्य निभाएं। प्रोटोकॉल का पालन करें। वह इस मसले पर डीएम से वार्ता करेंगे।

हर घंटे 10 लोग हो रहे कोरोना संक्रमित, 48 घंटे में 339 मरीज बढ़े

आगरा : कोरोना की दूसरी लहर में संक्रमण के कारण आगरा में हालात भयावह हो गए हैं। हर घंटे 10 से अधिक मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को 24 घंटे में पहली बार सर्वाधिक 242 मरीज मिलने से पुराने सभी रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए। सुल्तानगंज निवासी 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई। मृतक संख्या अब 183 हो गई है। ताजनगरी में संक्रमण के मामले रोज नए रिकॉर्ड बना रहे हैं। सितंबर के बाद फिर अप्रैल में दूसरी लहर चरम पर है। पांच दिनों से संक्रमण का नया ट्रेंड देखने में आ रहा है। बीते 48 घंटे में 339 मरीज बढ़े हैं। बुधवार को 242 मरीज मिले हैं। सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 1070 पर पहुंच गया।

कुल मरीजों का आंकड़ा भी 12 हजार पार कर 12041 हो गया है। जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि सुल्तानगंज निवासी 65 वर्षीय महिला की संक्रमित होने से एसएन में मृत्यु हो गई। कोरोना मरीज को फेफड़ों में संक्रमण होने के बाद बचाया नहीं जा सका।

800 से अधिक संपर्कों की जांच

मरीजों की संख्या बढ़ने से संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की जांच में भी रैपिड रिस्पांस टीमों के पसीने छूट रहे हैं। मंगलवार को मिले 197 मरीजों के संपर्क में आए करीब 800 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। बुधवार को मिले नए मरीजों में 70 से 80 मरीज ऐसे हैं जो संक्रमितों के संपर्क में आकर बीमार हु

धर्मशाला में खेल रही आठ साल की बालिका से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

आगरा: आगरा के थाना सदर क्षेत्र में आठ साल की बालिका से धर्मशाला में एक व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। बालिका के शोर मचाने पर उसकी मां आ गई। इस पर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया।  घटना थाना सदर क्षेत्र की है। बालिका बुधवार रात को आठ बजे घर के पास बनी धर्मशाला में खेल रही थी। तभी गांव का ही सुनील उर्फ फौजी आ गया। वह बहाने से बालिका को धर्मशाला में एकांत जगह पर ले गया। जहां बालिका के साथ दुष्कर्म किया।

बालिका के शोर मचाने पर भागा आरोपी 

बालिका ने शोर मचाया। आवाज सुनकर बालिका की मां पहुंच गई। इस पर आरोपी धर्मशाला की दीवार से कूदकर भाग गया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उधर, क्षेत्र में लोग जुट गए। उन्होंने आरोपी की तलाश की, लेकिन वह मिला नहीं पीड़ित बालिका बेहोशी की हालत में थी। उसने होश में आने पर घटना की जानकारी दी। आरोपी पीड़ित परिवार को पहले से जानता था।  थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि बालिका का मेडिकल कराया गया है। पिता की तहरीर पर आरोपी सुनील के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। देर रात उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे गुरुवार को कोर्ट में पेश किया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.