New Ad

अखिलेश यादव ने लांच किया ‘समाजवादी परफ्यूम सपा अध्यक्ष बोले 2022 में दिखाई देगा परफ्यूम की खुशबू का असर

0

लखनऊ : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को समाजवादी परफ्यूम लांच किया। इस अवसर पर मौजूद सपा एमएलसी पुष्पराज जैन ने कहा कि इस परफ्यूम से 2022 में नफरत खत्म हो जाएगी पुष्पराज जैन ने बताया कि इस इत्र को तैयार करने में दो वैज्ञानिकों ने चार महीने का समय लिया है। इसके निर्माण में कश्मीर से कन्याकुमारी तक 22 तरह के प्राकृतिक इत्र का प्रयोग किया है। इसका प्रयोग करेंगे तो समाजवादी सुगंध महसूस होगी।

उन्होंने कहा कि इसी तरह 2024 में देश भर से नफरत हटाने के लिए 24 तरह के इत्र का प्रयोग कर परफ्यूम बनाया जाएगा। यह परफ्यूम सामाजिक समरसता का प्रतीक है।

अखिलेश यादव ने कहा कि इस परफ्यूम की खुशबू का असर 2022 में दिखाई देगा। उन्होंने कहा कि 2022 में यूपी में सपा की सरकार बनने वाली है। उन्होंने नोटबंदी की पांचवी बरसी का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार को बताना चाहिए कि इससे देश को कितना लाभ हुआ है। जनता ने नोटबंदी के कारण बड़ी मुश्किलें झेली हैं। कतारों में खड़े होने के कारण कई लोगों की मौत भी हो गई। देश की अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई और करोड़ों लोग बेरोजगार हो गए।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। इस सरकार के तीन इंजन हैं। एक दिल्ली वाला, दूसरा यूपी वाला और तीसरा लखीमपुर खीरी वाला इंजन। ये ट्रिपल इंजन मिलकर प्रदेश की कानून व्यवस्था को ध्वस्त कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.