New Ad

भाजपा सरकार में अन्नदाता परेशान: अजय कुमार लल्लू

0

 

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का जनपद में हुआ जोरदार स्वागत

बाराबंकी :  उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में अन्नदाता परेशान, बुनकर बदहाल और नैजवान बेरोजगार है। सरकार ने नौकरी के नाम पर नौजवानो को छला है, किसान बिल किसानो के साथ धोखा है, सरकार के रोजगार के सारे आंकडे फरेब है। उक्त बात उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने पूर्वांचल के दो दिवसीय दौरे पर जाते समय जनपद की सीमा मोहम्मदपुर में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मो. मोहसिन की अगुवाई में प्रातः 7 बजे जोरदार स्वागत के उपरान्त कांग्रेसजनो के बीच कही। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 7 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मदपुर चैकी पर गांव पहुचते ही कांग्रेसजनो ने कांग्रेस अध्यक्ष मो0 मोहसिन की अगुवाई मे गगनभेदी नारो के साथ स्वागत किया तदोपरान्त गाडियो के काफिले के साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को उधौली टोल प्लाजा तक पहुँचकर उन्हे गगनभेदी नारो के साथ पूर्वांचल दौरे के लिये बिदा किया।

 

उक्त अवसर पर प्रदेश कांग्रेस भाजपा सरकार की तीखी निन्दा करते हुये कांग्रेस मीडिया प्रभारी सरजू शर्मा व कांग्रेसजनो से मुखातिब होते हुये कहा कि सम्पूर्ण प्रदेश में अन्नदाता के खिलाफ पराली जलाने के मुकद््मे दर्ज हो रहे है और किसानो को जेल भेजा जा रहा है आपके जनपद बाराबंकी में 50 से ज्यादा किसानो पर प्रशासन द्वारा मुकद््मा दर्ज कराया गया है और लगभग दो लाख रूपये का जुर्माना किया गया है जो अन्नदाता के साथ अन्याय है। प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार का किसान बिल इस देश के अन्नदाता के साथ घोखा है प्रदेश का किसान औने पौने दाम पर अपनी धान की फसल बेचने पर मजबूर है सारे सरकारी धान क्रेय केन्द्र विचैलियो के कब्जे में है

एक बार फिर योगी सरकार प्रदेश की आवाम की बिजली को महंगा करने की तैयारी में है और इनके ऊर्जा मंत्री साइकिल की सवारी से बकाया वसूली का नाटक कर रहे है। कांग्रेस अध्यक्ष मो. मोहसिन के अगुवाई में प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू का स्वागत करने वालो में मुख्यरूप से प्रदीप कोरी, सरजू शर्मा, गौरी यादव, राजेन्द्र वर्मा, गुलजार अंसारी, रामहरख रावत, सिकन्दर अब्बास रिजवी, रमेश कश्यप, संजीव मिश्रा, आरिफ करपिया, अम्बरीश रावत, रामचन्दर वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.