New Ad

अयोध्या मेयर प्रत्याशी अनीता शरद पाठक बाबा का चुनाव चिन्ह शंख

0

अयोध्या:  बागी भाजपा नेता शरद पाठक बाबा ने कहा कि यह शंखनाद है, अधर्म पर धर्म की विजय का। अयोध्यावासियों के समस्याओं से मुक्ति का और अयोध्या में असली भगवा लहराने का।भारतीय जनता पार्टी को झूठा, दंगाई, जातिवादी और विकास विरोधी पार्टी बताने वाले और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और लोकप्रिय सांसद लल्लू सिंह के लिए अपमान जनक टिप्पणी करने वाले व्यक्ति को आज भाजपा के ही शीर्ष नेतृत्व ने अयोध्या महापौर (मेयर) पद पर राज्याभिषेक करने की तैयारी कर ली है। लेकिन ऐसे व्यक्ति को अयोध्यावासी और भाजपा के कार्यकर्ता अयोध्या मेयर/महापौर के पद पर कभी स्वीकार नहीं करेंगे।

 

भाजपा से महापौर प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी को कांग्रेस की सरकार में विकास दिखाई देता है। यह बात त्रिपाठी जी स्वयं मानते हैं। भारतीय जनता पार्टी के लोगों को भ्रष्टाचारी तक बोल दिया। यह भी कह दिया कि भाजपा की सोच विकास की नहीं है और कांग्रेस की सरकार जाने के बाद अयोध्या, उत्तर प्रदेश सब बदहाल है। आज बड़े दुख के साथ अयोध्या के भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता को और संपूर्ण भारतवर्ष के भाजपा के कार्यकर्ताओं को यह सूचित करना पड़ रहा है कि अयोध्या महापौर प्रत्याशी के लिए भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को इन्हीं का नाम सुझा  है। ना जाने किन कारणों के चलते इन्हें भाजपा से अयोध्या मेयर/महापौर प्रत्याशी घोषित कर दिया गया।

 

अयोध्या मेयर प्रत्याशी बागी भाजपाई शरद पाठक ’बाबा’ ने एक कांग्रेसी विचारधारा वाले व्यक्ति को महापौर प्रत्याशी बनाए जाने के  फैसले का विरोध करते हुए अपनी पत्नी अनीता शरद पाठक का नामांकन निर्दलीय कर दिया है। शरद पाठक ’बाबा&https://www.youtube.com/channel/UCcj8JxdUrXPVdAxW-blFheA8217; ने कहा कि अयोध्या से महापौर पद का चुनाव जीतने के बाद उनकी पत्नी अनीता पाठक ही भाजपा की मेयर रहेंगी। भाजपा नेता शरद पाठक ’बाबा’ का  यह भी कहना है कि हमारी विचारधारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.