New Ad

बरेली को मिल सकती है नमो भारत ट्रेन की सौगात, लखनऊ और दिल्ली का सफर होगा लग्जरी।

0 23

बरेली: बरेली को नमो भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। साल 2026 के अंत तक नमो भारत का संचालन शुरू हो सकता है। यह ट्रेन बरेली-लखनऊ, बरेली-दिल्ली के बीच चलने की उम्मीद है।

बरेली के लिए छोटे रूटों पर शटल सेवा के रूप में अगले साल तक नमो भारत ट्रेन की सौगात मिल सकती है। इस ट्रेन को बरेली-दिल्ली, बरेली-लखनऊ के बीच चलाया जा सकता है। इसको लेकर पिंक बुक में स्थिति साफ होने की उम्मीद है।

बजट में 100 अमृत भारत, 200 वंदे भारत एक्सप्रेस और 50 नमो भारत ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। बरेली होते हुए मेरठ-लखनऊ और देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन 2024 में शुरू हो चुका है। बरेली-मुंबई स्लीपर वंदे भारत का संचालन प्रस्तावित है।

नमो भारत ट्रेन से छोटे स्टेशनों को जोड़ने की योजना

यात्रियों के आवागमन के लिहाज से दिल्ली से लखनऊ होते हुए पूर्वांचल, बिहार और पश्चिम बंगाल तक का रेल रूट बेहद व्यस्त रूटों में शुमार है। इस पर ज्यादा संख्या में मेल और एक्सप्रेस ट्रेनें भी हैं। इनका तमाम स्टेशनों पर ठहराव ही नहीं होता। नमो भारत ट्रेन के जरिये छोटे स्टेशनों को भी ट्रेन सेवा से जोड़ने की योजना है।

प्रेस वार्ता के दौरान रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने कहा कि नमो भारत ट्रेन को यात्रियों के ज्यादा दबाव वाले छोटे रूटों पर चलाया जाएगा। यह ट्रेन सभी स्टेशनों पर रुकेगी। डीआरएम वीणा सिन्हा ने बताया कि बरेली को भी नमो भारत की सौगात मिल सकती है। 2026 के अंत तक नमो भारत का संचालन शुरू हो सकता है।

ये है नमो भारत ट्रेन 

नमो भारत इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट (ईएमयू) ट्रेन है। यह ट्रेन क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सेवाओं के लिए बनाई गई है। 2026 तक नमो भारत ट्रेन के 50 रैक तैयार करने के साथ इनका संचालन शुरू करने की योजना है। 100 से 250 किमी के रूटों पर इस ट्रेन का संचालन किया जाएगा। एसी युक्त जनरल कोच की इस ट्रेन में सामान्य श्रेणी के यात्री भी कम किराये में लग्जरी यात्रा कर सकेंगे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.