
दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के नेता पीयूष गोयल राज्यसभा में सदन के नेता नियुक्त किए गए हैं। गोयल थावरचंद गहलोत की जगह लेंगे। थावरचंद गहलोत के राज्यपाल बनाए जाने के बाद यह पद खाली हुआ था। बता दें कि राज्यसभा में नेता के लिए भूपेंद्र यादव, निर्मला सीतारमण और मुख्तार अब्बास नकवी का भी नाम आगे चल रहा था। लेकिन अब पीयूष गोयल को यह जिम्मेदारी दी गई है।
पीयूष गोयल 2010 से राज्यसभा के सदस्य हैं। मंत्रिमंडल विस्तार के बाद इन्हें कपड़ा मंत्रालय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, उपभोक्ता मामले और खाद्य-सार्वजनिक मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले उनके पास रेलवे मंत्रालय भी था।