New Ad

कांग्रेस को बड़ा झटका : राहुल गांधी के इस करीबी नेता ने थामा कमल का दामन , पढ़ें आखिर क्या रहा कारण ?

0

दिल्ली : उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारी में जुट गई हैं। इसी कड़ी में भाजपा भी मिशन-2022 को लेकर सक्रिय हो चुकी है। ताजा जानकारी के अनुसार भाजपा मिशन-2022 के तहत आज कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद को भाजपा की सदस्यता दिलाई।

इससे भी ज्यादा प्रमुख बात यह है कि, जितिन प्रसाद उत्तर प्रदेश ब्राह्मण राजनीति के बड़े चेहरा हैं। इसके नाते कांग्रेस को आने वाले विधानसभा चुनाव पर यूपी में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। ऐसे में जब कांग्रेस के सामने यूपी में पहले से ही बड़ी चुनौती है, उस समय जितिन प्रसाद का भाजपा में शामिल होना निसंदेह एक बड़ा झटका है।

बता दें कि, जितिन प्रसाद के पिता जितेंद्र प्रसाद भी कांग्रेस के बड़े व पुराने नेता रहे हैं। बता दें कि, जितिन प्रसाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के नजदीकी नेता माने जाते हैं। ऐसे में अचानक कांग्रेस छोड़ देना और भाजपा में शामिल होना यह दर्शाता है कि कांग्रेस में सब कुछ तो अच्छा नहीं चल रहा है। हालांकि अभी तो स्थितियां साफ़ नहीं हैं, लेकिन धीरे-धीरे ये सब स्थितियां साफ़ हो जाएंगी।

अंदेशा तो यह भी जताया जा रहा है कि, भाजपा का दामन थामने के बाद जितिन प्रसाद अब पत्रकार वार्ता करेंगे और इस वार्ता में वह कांग्रेस में रहते अपनी उपेक्षा और अपना दुःख व्यक्त कर सकते हैं। ज्ञात हो कि, दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.