New Ad

अमेठी में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने में जुटे भाजपाई

0

अमेठी : भाजपा भले ही दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है लेकिन अभी इसके विस्तार का सिलसिला जारी है। संगठन की तरफ से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। अमेठी के भी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सदस्‍यता अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। शुक्रवार को जिले के शाहगढ़ में सदस्य-रेलवे बोर्ड भारत सरकार व श्रम कल्याण परिषद राघवेन्द्र प्रताप सिंह राघवेंद्र सरकार के नेतृत्व में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मिशन 2022 के अंतर्गत सदस्यता अभियान व पार्टी की नीतियों का प्रचार प्रसार किया।

बता दे कि राघवेन्द्र सरकार पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर सक्रिय है और जिले में अलग अलग स्थानों पर कैम्प लगाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिला रहे है इसकी कड़ी में बीते बुधवार को जिले के जामो विकास खण्ड में भी सदस्यता शिविर लगाया था। राघवेन्द्र सरकार ने बताया कि कैंप के माध्यम से जिले के मंडलों में बृहद रूप से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसमें हजारों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.