New Ad

गरीबों व किसानों की सच्ची हितैषी है भाजपा सरकार : रमाशंकर सिंह पटेल

0

अमेठी : जिले के मुसाफिरखाना के कादूनाला स्थित शहीद स्मारक स्थल पर मंगलवार को स्थानीय सांसद  स्मृति इरानी की प्रेरणा से भाजपा किसान मोर्चा जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचेन्द्र प्रताप सिंह राजू ने की। प्रदेश के ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल,प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा सुरेश मौर्य सहित जिला प्रभारी संजय राय व जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी इस सम्मेलन में शामिल हुए।

मिली जानकारी के अनुसार इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही किसानों की सच्ची हितैषी है। भाजपा सरकार ने किसानों के हित में बड़े-बड़े निर्णय लिए हैं। किसान सम्मान निधि देकर के किसानों का बहुत बड़ा सम्मान बढ़ाया है। सरकार ने किसानों,गांव गरीबों के लिए उज्ज्वला योजना व विभिन्न योजनाओं के माध्यम से किसानों का सम्मान बढ़ाने का काम किया है। उत्तर प्रदेश में जहां गुंडों का राज हुआ करता था वही आज कानून का राज कायम है।जिला प्रवक्ता चन्द्रमौलि सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान सम्मेलन को जिला महामंत्री सुधांशु शुक्ल,चंद्र प्रकाश मिश्र मटियारी,प्रदीप सिंह थौरी,विजय किशोर तिवारी,धीरू तिवारी,राघवेंद्र सरकार ने भी सम्बोधित किया।

सम्मेलन के दौरान मंडल प्रभारी राजीव शुक्ल,भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र मिश्र,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह,सौरभ पांडेय,सुशील शुक्ल,जयविंद सिंह,रघुवंश मिश्र सहित भाजपा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता और हजारों की संख्या में किसान मौजूद रहे।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.