भाजपा महापौर प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी का उद्योग व्यापार मंडल संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह बिन्नू ने किया सम्मान

0
अयोध्या: अयोध्या शहर के देवकाली स्थित एम आई एस इंटरनेशनल स्कूल मे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के पदाधिकारियो ने भाजपा महापौर प्रत्याशी गिरीशपति त्रिपाठी का स्वागत समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर की गईं।
इस दौरान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह बिन्नू की अगुवाई में पदाधिकारियों ने महापौर प्रत्याशी गिरीश पति त्रिपाठी का माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। वही कार्यक्रम का संचालन सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम के बाद महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने बताया कि जिस तरह से इनके संगठनों ने आज मेरा स्वागत किया है, मैं उनको धन्यवाद ज्ञापित करता हूं और सभी ने भारतीय जनता पार्टी के इस अभियान का समर्थन किया है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सिंह बिन्नू ने बताया कि आज हमारे संगठन की औऱ से भाजपा महापौर का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया गया
और सभी व्यापारियों के लोगो से कहा गया कि सभी लोग भारी संख्या में निकले और भाजपा के प्रत्याशी को जिताने का काम करे। इस मौके पर कमलेंद्र कुमार वैश, महानगर अध्यक्ष पार्थ अग्रवाल, जैनेंद्र सिंह, रोहित गुप्ता,संजीव सोनी, विजय श्रीवास्तव, राजू सिंह योगेंद्र गुप्ता आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.