New Ad

भूपेंद्र चौधरी को अध्यक्ष बनाए जाने पर भाजपाइयों ने मनाई खुशी, कहा पार्टी को मिलेगा नया मुकाम

0

सोनभद्र : भूपेन्द्र चौधरी को उत्तर प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाए जाने पर शुक्रवार को चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह के अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि भूपेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में भाजपा नई ऊंचाई प्राप्त करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा विधान परिषद सदस्य व पंचायती राज मंत्री भूपेंद्र चौधरी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से उत्साहित सोनभद्र क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को उन्हें बधाई दी और खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई की भूपेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में पार्टी नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।

इस अवसर पर चोपन मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि संगठन में कार्य करने का भूपेंद्र चौधरी का लंबा अनुभव है। इसका लाभ पार्टी की प्रदेश इकाई को मिलेगा। नए प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन के कार्यों को गति मिलेगी और मिशन-2024 की राह आसान होगी। इन मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र जैन, जिला कार्यसमिति सदस्य प्रदीप अग्रवाल, सत्येंद्र कुमार आर्य, तीरथ राज शुक्ला, मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, महामंत्री विकास चौबे, मनीष तिवारी, मंत्री हिमांशु प्रियदर्शी, घनश्याम चौधरी, अमर शर्मा, राजेश सिंह, महिंद्र केसरी, तिर्थराज शुक्ला सहीत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.