
बाराबंकी(सिटीजन वॉयस संवाददाता) : झूठ नफरत हिन्दू बनाम मुस्लिम के तिकड़म का माहौल बना कर पांच साल सत्ता में रहने वाली भाजपा वर्तमान माहौल देख डर गई है। हमे सावधान रहने की जरूरत है ये लोग प्रदेश में लाभ के लिए कुछ भी करा सकते है। भारी बहुमत से सपा लौटने जा रही है कार्यकर्ता सरकारी जुल्म से डटकर मुकाबला करे। उक्त विचार समाजवादी पार्टी की अल्पशंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अकबाल कादरी ने जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। थाना जहांगीराबाद के फैजुल्लागंज में हाजी मुक्तदिर अंसारी द्वारा आयोजित प्रोग्राम का संचालन हाजी इरफान अंसारी ने क़िया जिसमे बड़े पैमाने पर जिले भर के कार्यकर्ता पदाधिकारी जुटे।
बतौर मुख्य अतिथि कादरी ने लोगो से कहा कि वोट की ताकत से जुल्म को जवाब दो वोट बढवाओ खामोश रहकर संगठित बनो। पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने कहा कि बाराबंकी मोहब्बत का शहर है। यंहा की सरज़मी पर विश्व विख्यात देवा शरीफ और महादेवा है। इनके आंगन से भाईचारा और मोहब्बत का पैगाम निकलता है। अब नफरत के बीज बोने वाले की खेती बंजर हो चुकी है। कार्यकर्ताओ से कहा समय बहुत कम है। 18 वर्ष पूरे कर चुके बच्चो को वोट जरूर बढ़वाओ कहा कि नफरत की बुनियाद पर वो कब तक कामयाब होंगे 2022 में कोई ताकत सपा को नही रोक पाएगी।
भाजपा का जादू टोना नही चलेगा:सदर विधायक शुरेस यादव ने कहा किभाजपा जादूगर है झूठ फरेब अफवाह नफरत का जादू टोना करके जनता को गुमराफ़ करती है। इस बार के चुनाव में उसका छू मंतर नही चलेगा । क्यों कि जनता त्राहि त्राहि कर रही है। कहा कि जनता ने भाजपा की दोनों टांगे पकड़ कर बांध दी है।
70 सीट पर सिमटेगी भाजपा:राष्ट्रीय महासचिव आमीन खान ने कहा कि 70 सीट भी नही जीत पाएंगे। सपा जिन्दादिलो की पार्टी है। भाजपा के विरोध में प्रदेश की जनता दांत पीस रही है। बंकी चेयरमैन इमरान खान बेलहरा चेयरमैन अयाज खान ने कहा कि सबसे बड़ी लड़ाई वोट को लेकर कार्यकर्ता लिस्ट पर नजर रखे शातिर लोग सपा के वोट कटवाने का प्लान बना रहे है। ताज बाबा ने कहा कि वोटरों को बूथ तक लाने के लिए बूथ टीम का गठन हो। सपा नेत्री नाहिद बेगम ने कहा कि सपा कार्यकर्ता बहुत नेहनती है कामयाब होगी।
सपा अध्यक्ष हाफिज अयाज ने कहा कि मुसलमान जज्बाती बनकर वोट न दे हमे पहले सोचना समझना होगा हैदराबादी विचारो से सावधान रहें। सम्मेलन में सलाहुद्दीन हाफिज इशरत अयाज़ शिब्बू तैयब बब्बू एडवोकेट फारुख अय्यूब रईस असलम प्रधान अनीस अफजाल ईदगाह इमाम हजरत मौलाना अबूजर साहब फरमान मजहरी मौलाना रज्जाक समेत तमाम मस्जिद के इमाम हाफिज कारी और जिले के जिम्मेदार सख्शियात मौजूद रहे।