New Ad

मोदी की कुशल नीति और कार्यकर्ताओं के परिश्रम से गुजरात में भाजपा की प्रचंड जीत : नागेंद्र नाथ त्रिपाठी

0

प्रयागराज। गुजरात विधानसभा की प्रचंड जीत मोदी के कुशल नीति और भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। हमें पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय और नगर पंचायत के चुनाव में मोदी योगी की कुशल नीति और कार्यकर्ताओं के बल पर कमल खिलेगा।
यह बातें गुरुवार को प्रयागराज आए भारतीय जनता पार्टी बिहार के संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के कार्यकर्ताओं का हालचाल पूछा और आगामी नगर निकाय के चुनाव के संदर्भ में चल रही तैयारियों की जानकारी ली। सभी कार्यकर्ताओं को गुजरात विधानसभा की प्रचंड जीत की बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं के साथ उनका स्वागत व अभिनंदन किया।
मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि नागेंद्र नाथ त्रिपाठी अपने किसी निजी कार्य से प्रयागराज आए हैं। उन्होंने बताया कि इसके पूर्व नागेंद्र त्रिपाठी उत्तर प्रदेश के संगठन महामंत्री रह चुके हैं। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राजू पाठक, गिरजेश मिश्रा, राजेश केसरवानी, सत्या जायसवाल, आशीष जैस्वाल, अजय अग्रहरि एवं पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.