New Ad

उत्तर प्रदेश में सुशासन का पर्याय बन गया बुल्डोजर : वेद पाण्डेय

0

कौशाम्बी : सिराथू के लाल केशव प्रसाद मौर्या के पुनः उप मुख्यमंत्री बनाए जाने पर रविवार को कस्बा पश्चिम शरीरा के लोगों ने सैकड़ों की संख्या में निकल कर बुलडोजर रैली निकाली। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओ ने जय श्रीराम बुलडोजर बाबा आए हैं, माफियाओं की खैर नहीं की नारों को बुलंद किया। मौजूद सभी नेताओं ने एक सुर में कहा कि जिस तरीके से उत्तर प्रदेश की सरकार में कौशांबी लाल केशव प्रसाद मौर्या को फिर से उप मुख्यमंत्री बनाया गया है, वह जिले की सम्मान के फिर से स्थापित होने जैसा है।

पश्चिम शरीरा कस्बे में निकाली गई इस रैली में बोलते हुए पूर्व विधायक लाल बहादुर ने कहा कि एक बार पुनः उत्तर प्रदेश की जनता ने भारतीय जनता पार्टी पुनः योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सरकार बना कर यह साबित किया है, कि उत्तर प्रदेश की जनता अब प्रदेश में माफिया नहीं बल्कि बुलडोजर बाबा की सरकार चाहती है। एक दूसरे को मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित सभा में बोलते हुए पार्टी नेता वेद प्रकाश पांडेय सत्यार्थी ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बुलडोजर सुशासन का एक पर्याय बन गया है।

जो तय करता है कि अपराधी यदि जेल में नहीं रहेंगे, तो उनका घर और व्यापार भी उत्तर प्रदेश में नहीं रहेगा। उत्तर प्रदेश के इतिहास में 32 वर्षों में पहली बार है कि कोई भी सरकार लगातार दूसरी बार पूर्ण बहुमत से आई है। मौजूदा भारतीय जनता पार्टी की यह प्रचंड बहुमत वाली विजय साबित करती है कि उत्तर प्रदेश की जनता को भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर भरोसा है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष उदयन सिंह, संजय जायसवाल, वेद प्रकाश पाण्डेय सत्यार्थी, लवलेश लोधी, राजनरायन शर्मा,प्रकाश दुबे उमेश केसरवानी, नितिन सिंह, मो मुकीम, रिशु सिंह, विवेक केसरवानी ,ऋषि केसरवानी, प्रदुम सिंह, गणेश मौर्या, हरी ओम, आकाश कौशल, अनुज गुप्ता, वाशु गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.