
घंटाघर पर अवैध वेंडरों के ठेले-खोमचे जब्त।
लखनऊ: लखनऊ नगर निगम ने मंगलवार को जोन-6 में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। घंटाघर से लेकर बालागंज चौराहे तक अवैध वेंडरों को हटाया गया। इस दौरान प्रयाग दूध के 100 से अधिक कैरेट जब्त किए गए।लखनऊ स्वच्छता अभियान (LSA) के जोनल मैनेजर और क्लस्टर हेड को नोटिस जारी किया गया है। तीनों पकड़े गए कर्मचारियों को तत्काल सेवा से हटाने और सुपरवाइजर का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि अनुशासनहीनता और भ्रष्ट आचरण को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
अभियान घंटाघर से बालागंज चौराहे तक चलाया गया, जिसमें तीन ट्रक सामान जब्त किया गया। अभियान के दौरान क्षेत्रीय सफाई एवं खाद्य निरीक्षक (SFI) राम जीत पांडे, रामचंद्र यादव, राजस्व निरीक्षक ओम प्रकाश यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।जो अवैध रूप से कूड़ा इकट्ठा कर दुकानदारों को बेच रहे थे। पूछताछ में सामने आया कि ये दोनों कर्मचारी लखनऊ स्वच्छता अभियान (LSA)से जुड़े हुए हैं। वार्ड मलाही टोला सेकेंड में कार्यरत हैं। इनका कूड़ा और ठेला जब्त कर लिया गया।
नगर निगम अधिकारियों ने बताया- 10 टायर और 5 ठेले भी जब्त किए गए। अभियान के दौरान अवैध रूप से कूड़ा बीनने वाले तीन असमी कर्मचारियों को पकड़ा गया। उनके ठेले पकड़ कर कूड़ा जब्त किया गया।