New Ad

आज रहेगी क्रिसमस की धूम दुल्हन की तरह सजाए गए गिरजाघर

पूर्व संध्या पर बिजली की रंगीन रोशनी से जगमगा उठे चर्च

0

क्रिसमस को लेकर इसाई समुदाय में दिखा उत्साह

बांदा। क्रिसमस डे इसाइयों का सबसे बड़ा त्योहार है। इसे मनाने के लिए ईसाई समुदाय के लोगों ने घरों में भव्य तैयारियां की हैं। शहर में स्थित दोनों गिरिजाघरों में सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है। इनमें रविवार (25 दिसंबर) को दिन में प्रार्थना सभा का आयोजन किया जाएगा।
क्रिसमस को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसी दिन प्रभु यीशु मसीह का जन्म हुआ था। इस पवित्र त्योहार को पूरी दुनिया में ईसाई समुदाय पूरे एक सप्ताह तक मनाता है। इस पर्व को लेकर शहर के चर्चों और क्रिश्चियन स्कूलों में तैयारी पूरी कर ली गई है। क्रिश्चियन स्कूलों के साथ घरों में भव्य सजावट की गई है। रंगीन रोशनी के लिए इलेक्ट्रॉनिक एलईडी की झालरें, झूमर, गुब्बारे, किरने बेल, पतलाइयों, स्टार से घर व चर्च जगमगाने लगे हैं। शनिवार को चिल्ला रोड स्थित सेंट जार्ज (पीला चर्च) और रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित सेंट पाल्स गिरिजाघरों को आकर्षक बिजली की रंगीन रोशन से सजाया गया है। चर्च को झालर आदि से सजाया गया है। क्रिसमस को लेकर इसाई समुदाय में उत्साह नजर आ रहा है। पूर्व संध्या पर ही दोनों गिरिजाघर बिजली की रंगीन रोशनी से जगमगा उठे। गिरिजाघरों के इर्दगिर्द लोगों की भीड़ नजर आई। पादरी अनुपम जान ने बताया कि रविवार को सुबह नौ बजे सेंट जार्ज चर्च और 11 बजे रोडवेज बस स्टैंड के सामने स्थित सेंट पाल्स गिरिजाघर में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी। सेंट जार्ज चर्च के सचिव एल्बर्ट रस्किन ने बताया कि कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए दोनों गिरिजाघरों में विशेष प्रार्थना सभा होगी। बगैर मास्क चर्च में प्रवेश पर रोक रहेगी।

बच्चों ने प्रस्तुत किए आकर्षक रंगारंग कार्यक्रम
चिल्ला रोड श्रीनाथ विहार स्थित यूरोकिड्स में शनिवार को क्रिसमस की धूम रही। बच्चे सांता क्लॉज बने रहे। जिंगल बेल, गोलमा, मुझे माफ करना, ओम सांई राम, लकड़ी की काठी, ईना मीना डीका आदि गानों पर नृत्य प्रस्तुत किए। समापन पर विभिन्न प्रकार के उपहार देकर बच्चों को सम्मानित किया गया। कोपल, शिल्पा, रिजवाना, प्रीति, मानसी ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। मुख्य अतिथि छाया समेत निदेशक राम लखन कुशवाहा, नामिनेटेड चेयरमैन अंकित कुशवाहा यूरो किड्स डायरेक्टर संध्या कुशवाहा, भागवत प्रसाद मेमोरियल इंटर कालेज प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।

धूमधाम से बच्चों ने मनाया क्रिसमस
इंदिरा नगर स्थित शुभ संस्कृति किड्स जोन व सिटी ब्रांच में क्रिसमस से एक दिन पहले ही शनिवार को प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक अमित गुप्ता व अध्यक्ष दीपिका गुप्ता ने सरस्वती प्रतिमा व प्रभु यीशु मसीह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भागीदारी की। कक्षा दो की छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया। मां मरियम की मनोरम झांकी प्रस्तुत की। संत तुलसी पब्लिक विद्यालय प्रबंधक संत कुमार गुप्ता ने बच्चों को क्रिसमस-डे की जानकारी दी। इस मौके पर जगनायक यादव, जगदीशचंद्र चंसौरिया समेत तमाम शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.