New Ad

सिविल डिफेंस राष्ट्र सेवा का उत्तम माध्यम: सत्य प्रकाश सिंह

0

 

बस्ती।  सिविल डिफेंस राष्ट्र सेवा का उत्तम माध्यम है, यह राष्ट्र के लिए येलो आर्मी तैयार करती है, हवाई हमले और सिविल डिफेंस विषय पर डिप्टी कंट्रोलर गोरखपुर/बस्ती सत्य प्रकाश सिंह ने प्रकाश डाला वह राजकीय कन्या इण्टर कालेज में बच्चों को सम्बोधित कर रहे थे, स. डिप्टी कंट्रोलर वेद प्रकाश यादव ने आपदा से जुड़े पहलू पर प्रकाश डाला, रेकी ऑफिसर डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने सिविल डिफेंस के मूल उद्देश्य पर प्रकाश डाला, पोस्ट वार्डेन शेषमणि पाण्डेय ने अपना विचार साझा किया, उल्लेखनीय है कि आज सिविल डिफेंस के 60वें स्थापना दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, सिविल डिफेंस से जुड़े कुलदीप सिंह ने कहा कि जनपद बस्ती में सिविल डिफेंस की कंट्रोलर / जिलाधिकारी प्रियंका के नेतृत्व में जनपद में इससे जुड़े लोग निरन्तर सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रम के माध्यम से अपना योगदान दे रहे हैं | आज का सिविल डिफेंस का जनपद में यह पहला सार्वजनिक विद्यालय स्तर का कार्यक्रम था जिसमें बच्चों ने बेहतरीन साझेदारी निभाई | प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने आगन्तुको का आभार व्यक्त किया और हर सम्भव सहयोग का आश्वासन दिया, अब्दुल हलीम की अगुवाई में उनके पोस्ट के लोगों के साथ डिप्टी कन्ट्रोलर ने सम्बाद स्थापित किया, जी.रहमान, अब्दुल हलीम ने अपने विचार साझा किया, भक्ति नारायण श्रीवास्तव, मानवी सिंह, अमृता सिंह आदि की सहभागिता रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.