New Ad

पेट्रोलियम मंत्री के पोस्टर फूंकने से रोकने पर पुलिस और सपाइयों के बीच हुई झड़प

0

रसोई गैस सिलिंडर,पेट्रोल&https://www.youtube.com/channel/UCcj8JxdUrXPVdAxW-blFheA8211;डीजल के दामों में वृद्धि के विरोध में किया प्रदर्शन   

कानपुर : शहर में घंटाघर चौराहे पर बढ़ती तेल की कीमतों के विरोध में सपाइयों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान सपाइयों ने पेट्रोलियम मंत्री के पोस्टर फूंकने का प्रयास भी किया। जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। इससे प्रदर्शनकारी और उग्र हो गए। पुलिस और सपाइयों के बीच झड़प हो गई। समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर के तत्वाधान में रसोई गैस सिलिंडर,पेट्रोल,डीजल समेत रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दामों में वृद्धि के विरोध में नगर अध्यक्ष इमरान की अध्यक्षता में भारत माता प्रतिमा स्थल घंटाघर चौराहे पर धरना.प्रदर्शन की तैयारी की गई। गुरुवार की दोपहर सपाइयों की भीड़ चौराहे पर पहुंच गई और नारेबाजी करने लगी।

इस बीच पेट्रोलियम मंत्री का पोस्टर जलाने का प्रयास कर रहे सपाइयों को पुलिस ने खदेड़ दिया। इस पर सपा नेताओं और पुलिस अफसरों के बीच तीखी झड़प हो गई। सपाइयों ने नारेबाजी शुरू कर दी तो हरबंश मोहाल थाना प्रभारी सत्यदेव शर्मा व कलक्टरगंज थाना प्रभारी संजीव कांत मिश्र ने सपाइयों से पोस्टर छीनकर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी। इसके बाद सपाई भारत माता प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन का संचालन नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पिंटू ठाकुर ने किया।

सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गैस सिलिंडर एवं मोटरसाइकिल पर माला चढ़ाकर व्यंग किया। उन्होंने कहा कि सिलिंडर के बढ़े दामों और पेट्रोल की बढ़ी कीमतों के कारण जनता अब इसे चलाने में असमर्थ है। डॉ.इमरान ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के इशारे पर गैस सिलिंडर,पेट्रोल और डीजल के मूल्य वृद्धि करके जनता को लूटा जा रहा है। जब भाजपा विपक्ष में थी तब पेट्रोल डीजल और गैस के दाम जब बढ़ते थे तो पूरे देश को सिर पर उठा लेती थी लेकिन आज सत्ता में आने पर देश की जनता को आत्मनिर्भर बनाने की बात कहकर गुमराह कर रही है।यहां पर विधायक इरफान सोलंकी, नगर महासचिव अभिषेक गुप्ता नगर उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह,अनूप यादव आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.