New Ad

सीएम योगी ने शाहजहांपुर में 131 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया

0

शाहजहांपुर : जिले के जलालाबाद कस्बे में मंगलवार को 269 करोड़ रुपये की 131 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने बदलते हुए भारत और पीएम मोदी के नेतृत्व में नए भारत को देखा है। एक भारत वो था, जब दुश्मन देश आंख दिखाता था तब सरकारें कहती थीं कि कुछ मत बोलो कहीं दुश्मन देश नाराज न हो जाए लेकिन नया भारत दुश्मन देश अगर आंख दिखता है तो उसकी आंख को हथेली पर रखने का काम करता है।

पहले त्योहार भी लोग नहीं मना पाते थे

सीएम योगी ने कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश आपके सामने हैं। 2017 के पहले उत्तर प्रदेश क्या होता था, तब पर्व, त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से नहीं मना सकते थे। तब दंगे शुरू हो जाते थे। शासन के बाद फरमान जारी हो जाते थे। होली बारह बजे के बाद नहीं खेलोगे, दीपावली पर दस बजे के बाद पटाखे नहीं दगा सकते थे। अयोध्या जाने से लोग घबराते थे। आज आपने देखा होगा कि पर्व और त्योहार शांति पूर्वक हो रहे हैं। कोई आतंकी वारदात नहीं है, कोई दंगा नहीं है, इन साढ़े चार साल सालों में

अब होली, दीपावली खूब मनाई जाती है

सीएम योगी ने कहा कि होली, दीपावली, कांवड़ यात्रा निकालिए। अब कोई कोई कर्फ्यू नहीं लगता है। जनता के हौसले और आस्था की बदौलत तो अब कोरोना भी पस्त हो गया है। सरकार का पहले दिन से एक ही संकल्प था कि अपराध और अपराधियों के बारे में कोई रियायत नहीं की। दंगा करोगे तो भरपाई करते हुए सात पीढ़ियां बीत जाएंगी। आज झूठे मुकदमे नहीं होते हैं।

जहां भाजपा विधायक, वहां हुआ विकास

योगी ने कहा कि सपा की सरकार 2012 में आई तो हर तीसरे दिन एक नया दंगा होता था। सपा की सरकार आते ही रामजन्मभूमि पर हमला करने वालों से मुकदमा वापस लिया था। पर भाजपा सरकार आई तो बहन बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड बनाया। कर्ज माफ किया। बूचड़ खाने बंद किए। सरकार की जब नियत साफ, सोच ईमानदार होती है तो काम भी दमदार होता है। यह दमदार कार्य प्रदेश में दिखाई दे रहा है। जहां पर भाजपा के विधायक हैं, वह मेहनत कर नई योजनाएं लेकर आता है, कोई स्कूल, इंटर कालेज, मेडिकल कालेज, कोई उद्योग, कोई पर्यटन केंद्र के लिए आता है। जहां कोई भाजपा विधायक नहीं हैं, वहां अन्य पार्टियों के विधायकों में विकास के प्रति रूचि नहीं है।

किसानों को पहले कोई नहीं पूछता था, अब खाते में रुपये जा रहे

सीएम योगी ने कहा कि किसानों को जल्द ही मुआवजा मिलेगा। खाते में रुपया जाएगा। किसान को पहले कोई नहीं पूछता था, आज हमारे विधायक, सांसद 24 घंटे में मदद देते हैं। हमारी सरकार में गन्ना भुगतान हो रहा है। मिलें शुरू हो गया है। किसानों के साथ कोई अन्याय नहीं होने देंगे। इस बार धान केंद्र पिछले साल से ज्यादा बनाए गए हैं। अगर किसानों की शिकायत मिली तो कड़ी कार्रवाई होगी। मुलायम परिवार पर निशाना साधा। नौकरी के बदले वसूली का बात कही। कहा कि भाजपा सरकार के साढ़े चार साल में साढ़े चार लाख लोगों को नौकरी दी गई, एक रुपया किसी को नहीं देना पड़ा। 24 घंटे बिजली की बात कही।

पहले यूपी देश के विकास में बाधक था

कटरा के नवादा दरोबस्त का किस्सा सुनाया। पैंटून पुल मांगा विधायक ने, दिया पक्का पुल। 2017 के पहले कहा जाता था कि यूपी देश के विकास में बाधक है, लेकिन 2017 के बाद यूपी विकास में अग्रणी बना। उन्होंने मंच से कहा कि जब सरकार की सोच विकास की होती है तो विकास का लाभ दिखता है। यहां पर तमाम परियोजनाओं का स्वास्थ्य केंद्र, इंटर कालेज, पुल, पुलिया, सड़कों का लाभ दिया जा रहा है। यह तो वह योजनाएं हैं तो विधायक और सांसद द्वारा पूरी कराई गई हैं।

हमने शिलान्यास किया है तो लोकार्पण भी करने जरूर आएंगे। शाहजहांपुर विकास की प्रक्रिया में तेजी से बढ़ रहा है। गंगा एक्सप्रेस वे भी शाहजहांपुर होकर गुजर रहा है। प्रयागराज तो साढ़े तीन घंटे में पहुंच जाएंगे शाहजहांपुर से। 2017 में अगर भाजपा जलालाबाद से जीती होती तो जो काम कटरा, तिलहर में हो रहा है, वह काम जलालाबाद में भी हो रहे होते। सुरक्षा और समृद्धि के मार्ग पर यूपी को लेकर चल रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.