New Ad

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत

‘जाति-धर्म के बंधन तोड़ो, भारत जोड़ो-भारत जोड़ो’ के गूंजे नारे

0

बांदा। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। कांग्रेसजनों के हाथों में पार्टी के झंडे लहराते रहे। ‘जाति-धर्म के बंधन तोड़ो, भारत जोड़ो-भारत जोड़ों’ के नारे के साथ कांग्रेसियों ने पूरे शहर का पैदल मार्च किया। देर शाम यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करने के बाद अतर्रा के लिए रवाना हो गई।
कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा रविवार को देर शाम शहर सीमा पहुंची। तिंदवारी रोड स्थित मंडी समिति के नजदीक जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न कुमार दुबे लालू की अगुवाई में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने यात्रा की जोरदार अगुवानी की। रात्रि विश्राम के बाद सोमवार को सुबह प्रांतीय अध्यक्ष समेत राष्ट्रीय सचिव व चित्रकूट विधायक नीलांशु चतुर्वेदी की अगुवाई में जजी चैराहा स्थित डा.भीमराव अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ यात्रा की शुरुआत हुई। स्वतंत्रता स्मारक अशोक लाट तिराहा, संकट मोचन मंदिर, जेल रोड चैराहा, किरण कालेज चैराहा, बलखंडी नाका, महेश्वरी देवी मंदिर, चैक बाजार, गूलरनाका, बाबूलाल चैराहा, काली देवी मंदिर तक कांग्रेसजनों ने पैदल मार्च किया। इस दौरान अमर टाकीज चैराहा स्थित पार्क में स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी। प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा देश के आमजन के हर मुद्दे को रेखांकित करने की यात्रा है। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी चरम पर है और युवाओं का शोषण हो रहा है। व्यापारी जीएसटी से परेशान हैं। यहां तक कि जीएसटी गब्बर सिंह टैक्स बनकर आ गया है। किसानों की हालत दिन प्रतिदिन दयनीय होती जा रही है। सरकार उन्हें खाद तक नहीं दिला पा रही है। उन्होंने कहा कि आमजन अपनी जीविका चलाने के लिए संघर्ष कर रहा है। कोई ऐसी जरूरत की चीज नहीं बची, जिसके रेट आसमान न छू रहे हों। पार्टी पूरे देश में मुख्य विपक्ष की भूमिका निभा रही है। कांग्रेस पार्टी हर मुद्दे पर सड़क से लेकर संसद तक संघर्ष कर रही है। शहर के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करने के बाद यात्रा देर शाम अतर्रा चुंगी चैकी पहुंचने के बाद अतर्रा के लिए रवाना हो गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष समेत पूर्व जिलाध्यक्ष साकेत बिहारी मिश्रा, राजेश दीक्षित, महिला जिलाध्यक्ष सीमा खान, अखिलेश शुक्ला, मुमताज अली, पूर्व विधायक शिरोमणि भाई, संजय गुप्ता, मोहम्मद इदरीस, गजेंद्र सिंह पटेल, धर्मेश कुमार सिंह, केशव पाल, अशरफ उल्ला रंपा, धीरेंद्र पटेल, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, राजबहादुर गुप्ता, शोएब रिजवी, ओमप्रकाश गौतम, सुखदेव गांधी, शब्बीर सौदागर, रेखा वर्मा, रफत खां समेत तमाम कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

महात्मा गांधी व सुभाषचंद्र बोस प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
देर शाम कांग्रेस की प्रांतीय भारत जोड़ो यात्रा के कस्बा पहुंचने पर कांग्रेसियों ने पुष्प वर्षा करते हुए जोरदार अगुवानी की। हिंदू इंटर कालेज के पास स्थानीय पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अगुवाई कर रहे प्रांतीय अध्यक्ष व प्रदेश महासचिव समेत पद यात्रियों को फूलों की मालाओं से लाद दिया। कस्बे के मुख्य चैराहे पर स्थापित महात्मा गांधी व सुभाषचंद्र पोस की प्रतिमा पर प्रांतीय अध्यक्ष व प्रदेश सचिव समेत अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण किया। यहां कांग्रेस नेता रमेश चंद्र कोरी ने यात्रा पर फूलों की बरसात करते हुए स्वागत किया। कांग्रेस नेता सोमचंद जाटव ने भी अपने समर्थकों के साथ यात्रा का स्वागत किया। इस मौक पर जिला महासचिव सूरज बाजपेई, नगर अध्यक्ष जगदीश गुप्ता विकी, अर्जुन मिश्रा, रमेश साहू, आशीष गुप्ता, कृष्णकांत दीक्षित, अविरल पांडेय, सत्यम सोनी, नवल किशोर, नसीम आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.