New Ad

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पहुंचीं लखनऊ आगामी अभियानों पर मंथन करेंगी

0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव को लेकर गंभीर कांग्रेस पार्टी ने भी अपनी मोहरे सजाने में जुट गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी आज लखनऊ पहुंची हैं। प्रियंका गांधी 11 सितंबर तक यूपी में रहेंगी और पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ मिशन 2022 को लेकर मंथन करेंगी इस दौरान प्रियंका गांधी कांग्रेस कार्यालय पर यूपी कांग्रेस की राज्य चुनाव समिति की बैठक करेंगी।

इसके बाद सलाहकार समिति के साथ बैठक करेंगी। प्रियंका गांधी यूपी चुनाव के सियासी और जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन के नामों की घोषणा के साथ प्रमुख चुनावी मुद्दों को लेकर अहम रणनीति भी बनाएंगी। प्रिंयका गांधी दो दिन तक लखनऊ में रहेंगी। इस दौरान प्रियंका गांधी हर गांव कांग्रेस अभियान की समीक्षा करेंगी। प्रियंका पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की चुनावों को लेकर सारी तैयारियों का जायजा लेंगी। और पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं को यूपी फतह करने का फॉर्मूला देंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.