New Ad

विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन, किया चुनाव संचालन समिति का एलान

0

लखनऊ : चुनावी अभियान को तेज धार देते हुए लखनऊ उत्तर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी व महानगर अध्यक्ष अजय श्रीवास्तव अज्जू द्वारा सीतापुर रोड स्थित देवकी हॉस्पिटल के सामने केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन राष्ट्रीय महासचिव/प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के प्रतिनिधि के रूप में आये अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव सत्य नारायण पटेल द्वारा किया गया। इस मौके पर सत्य नारायण पटेल ने प्रियंका गांधी का संदेश सुनाया और भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि विधानसभा के अंदर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि कोरोनाकाल में ऑक्सिजन की कमी से किसी की मौत नही हैं

,

जबकि सच्चाई सबके सामने है। ऐसी झूठी सरकार को इस बार प्रदेश की जनता सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। उद्घाटन समारोह में आये हज़ारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को स्वयं कांग्रेस प्रत्याशी मानकर काम करने का और कांग्रेस प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव अज्जू भारी वोटों से जिताने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी अजय श्रीवास्तव अज्जू ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कि अब लखनऊ उत्तर की जनता बदलाव चाहती है क्योंकि यहाँ के लोगों ने कोरोनाकाल की सबसे ज्यादा मार झेली है,

ऑक्सिजन और बेड की भारी कमी के चलते हजारों लोगों ने अपने परिजनों को खोया, जिस दौरान मौजूदा विधायक को सड़क पर निकल लोगों के बीच काम करना था, उस समय उनका अता-पता नही था, यही नही विगत 5 वर्षों से कोई भी विकास कार्य नही होने पर लखनऊ उत्तर के लोगों में आक्रोश है और बदलाव का मन बनाते हुए कांग्रेस पार्टी को जिताने का संकल्प ले लिया है।

इस मौके पर पूर्व एम०एल०सी० राम गोपाल मिश्र, अनुसुइया शर्मा, पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, पूर्व शहर अध्यक्ष सुशील दुबे, जे०पी० मिश्रा, राजेन्द्र शुक्ला, गिरिजा शंकर अवस्थी, आर०बी० सिंह, राजेन्द्र पांडेय, अशोक उपाध्याय, राजीव चंद्र मिश्र, जमशेद रहमान, तालिब अली, राजन तिवारी, के०के० शुक्ला, माता प्रसाद, सर्वेश संघर्षी, प्रदीप गौड़, सुरेन्द सक्सेना, डॉ० सनाउल हक, भूपेंद्र सिंह छाबड़ा, प्रतिमा धवन, वतन सिन्हा, संजय श्रीवास्तव, श्याम नारायण तिवारी, आशीष दीक्षित सहित सैकड़ों वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.