New Ad

लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया।

0

लखनऊ : यूपी चुनाव 2022 को लेकर प्रदेश में माहौल तूल पकड़ रहा है। प्रदेश के सभी प्रमुख दलों ने अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने के साथ ही उन पर अमल करना शुरू कर दिया है। प्रदेश में कांग्रेस भी पूरी क्षमता के साथ चुनाव मैदान में उतर रही है। चुनाव को लेकर रणनीति बनाने और उस पर चर्चा के लिए प्रियंका गांधी लखनऊ पहुंच चुकी हैं। अगले तीन दिनों तक वह यहां कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगी। उनके दौरे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं

लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया। यहां से वे पार्टी कार्यालय के लिए रवाना हो गईं। लखनऊ प्रवास के दौरान वे पार्टी मुख्यालय पर प्रदेश कार्यकारिणी, पदाधिकारियों व जिला-शहर अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगी। प्रियंका विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी नेताओं से बातचीत तैयारियों का जायजा लेगी। प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लखनऊ एयरपोर्ट पर मौजूद थे

कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने प्रत्येक विस सीट के लिए जिला व महानगर इकाइयों से तीन दावेदारों का ब्यौरा मांगा है। पूर्वांचल के आजमगढ़, मिर्जापुर, वाराणसी, बस्ती और गोरखपुर आदि मंडलों की सीटों पर दावेदारों के पैनल मिल चुके हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इनमें से 142 दावेदारों से प्रदेश नेतृत्व वार्ता कर चुका है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.