New Ad

गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकाल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन 

0

 

कानपुर : लगातार पेट्रोल और घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर की शव यात्रा निकाली और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

 

शहर के दबौली चौराहे पर सोमवार को सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जहाँ पेट्रोल और घरेलू गैस सिलेंडर में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि को देखते हुए गैस सिलेंडर की अर्थी सजाई और दबौली चौराहे से लेकर शास्त्री चौक चौराहे तक शव यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पैदल मोटर साइकिल लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज कराया।

 

प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस प्रदेश सचिव विकास अवस्थी ने बताया कि लगातार गैस सिलेंडर में हो रही मूल्यवृद्धि के चलते आम जनता बेहाल होती जा रही है। जिसके खिलाफ उन्होंने प्रदर्शन किया है। उनकी मांग है कि केंद्र सरकार जल्द से जल्द बढ़ी हुई कीमत को तत्काल वापस ले यदि कीमतों को वापस नही लिया जाता है तो आगे प्रदेश व्यापी प्रदर्शन किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.