
बहराइच। जनपद में शासन की मंशा के अनुरूप जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के आदेशानुसार आज कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर सूर्य प्रकाश मिश्र संयुक्त खण्ड विकास अधिकारी चित्तौरा के दिशा निर्देशन में विकासखंड चितौरा के समस्त गो आश्रय स्थलों को सजाकर गौ माता का पूजन अर्चन किया गया। ग्राम पंचायत गौशाला कटरा बहादुरगंज तथा गौशाला ग्राम पंचायत धरसवाँ में मुख्य अतिथि डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी द्वारा हवन कर गौ माता का पूजन अर्चन किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता उर्मिला शुक्ला गँगा पांडेय पशु चिकित्सक विश्वनाथ प्रताप ,ग्राम पंचायत प्रधान कटरा बहादुरगंज राम कुमार यादव ग्राम पंचायत धरसवाँ प्रधान कुमारी सविता पांडे, प्रधान प्रतिनिधि राम सुंदर पांडे ग्राम प्रधान फकीरचंक यादवेंद्र सिंह यादव,ग्राम प्रधान बिशनपुर राहु ग्राम प्रधान चरदहा चंदन ग्राम पंचायत सचिव राजेंद्र प्रसाद विधान चन्द ग्राम रोजगार सेवक श्री कृष्ण कुमार व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे