सुलतानपुर : जिला कारागार में कंबल वितरण का कार्य संयुक्त रूप से किया गया जिसमे जिलाधिकारी रवीश कुमार गुप्ता, जिला जज संतोष राय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट किरन गौर पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्र अमेठी जिला अधिकारी अरुण कुमार पुलिस अधीक्षक दिनेश सिंह सीएमओ सुल्तानपुर, जिला कारागार अधीक्षक उमेश सिंह, जिला जेलर आर्यावर्त पाठक, डिप्टी जेलर संजय कुमार राय प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
जिला जज संतोष राय ने कार्यक्रम की शुरुआत की। जिला जज संतोष राय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के द्वारा कड़ाके की ठंड के महीने में इस तरीके से किए जा रहे कार्य बहुत ही सराहनीय है। इस कड़ाके की ठंड में निःसहाय, गरीब तथा बंचितो के सहयोग के लिए जिस तरीके से उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति बढ़ चढ़कर कार्य करती है बहुत ही सराहनीय है। समस्त प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्य की बढ़ी हुई सराहना की।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव जेल विजिटर अमर बहादुर सिंह ने प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत किया। अपने अमूल्य समय को देने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के नगर कोषाध्यक्ष गोपाल अग्रहरी ,घनश्याम कसौधन, सरदार चरणजीत सिंह, शमशाद कैमरामैन, विवेक कुमार, जगत नारायण दुबे सहित दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के जिला सह मीडिया प्रभारी गंगा शरण पाण्डेय ने दी।