New Ad

भाजपा को हराइए और महंगाई पर विजय पाइए : रणदीप सुरजेवाला

0

लखनऊ में सोमवार को कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा मोदी सरकार ने डीजल पेट्रोल और टैक्स लगाकर महंगाई को बढ़ाया है। 2014 में इसकी कीमत बहुत कम थी। कांग्रेस के समय पेट्रोल 71 रुपए था आज उसकी कीमत इतनी ज्यादा है। आम जनता की आय कम हो रही है और भाजपा की आय बढ़ रही है। पिछले 12 साल में सबसे ज्यादा थोक महंगाई बढ़ी है।

रणदीप सुरजेवाला ने महंगाई का स्वेत पत्र पेश किया। भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के समय यूपी में श्मशान, कब्रिस्तान और तमंचे की बात हो रही है। इस समय विभाजन की कोशिश की जा रही है। विकास के नाम पर कोई बात नहीं करता है। इनके पास महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर बात करने के लिए कुछ नहीं है। मैं तो कह रहा भाजपा को हराइए और महंगाई पर विजय पाइए।

कच्चे तेल की कीमत लगातार बढ़ी

रणदीप ने कहा कि मोदी-योगी के शब्द सुनने के बाद सिर्फ महंगाई का गम सामने आता है। लगातार कच्चे तेल की कीमत बढ़ती जा रही है। ये लोग जिस नमक की कीमत सौगंध खाकर सत्ता में आए। आज उस नमक को ही महंगा कर दिया। महंगाई डायन मोदी-योगी सरकार की घर जमाई बन गई। लोगों की संपत्ति घटी है पर भाजपा की कई गुना बढ़ी है। मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर टैक्स लगाकर 24 लाख करोड़ कमाए।

भाजपा सरे आम लोगों की जेब काट रही

रणदीप ने कहा कि भाजपा सरेआम लोगों की जेब काटकर लूट रही है। कांग्रेस ने डीजल पर 3.55 रुपए लगाया। मगर, BJP ने आज 22 रुपए एक्स साइज ड्यूटी बढ़ा दी, जबकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गैस की कीमतें कम हो गईं हैं। गैस सिलेंडर 400 रुपए से 1000 रुपए तक पहुंच गया। आज पकौड़े तलने के लिए भी 2 हजार में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर मिलता है। CNG की भी कीमतों में 75% तक की बढ़ोतरी हो गई है। जिसे मोदी सरकार ने बढ़ाया है।

रणदीप ने और क्या कहा

रेलवे के किराए में 343% व माल भाड़े में 40% की वृद्धि भाजपा सरकार ने की

कांग्रेस के विरोध के बाद UP चुनाव को देखते हुए 31 मार्च तक GST को स्थगित कर दिया

होम डिलीवरी पर भी 5% मोदी-योगी टैक्स लगा दिया
FMCG की कीमतों में भी 10% का इजाफा कर दिया गया

ATM से पैसे निकालने पर भी 21 रुपए ट्रांजैक्शन लगेगा।

ओला-उबर पर भी 5% टैक्स लगा दिया गया
सीमेंट और स्टील की कीमतों में भी बढ़ोतरी कर दी गई।

1 साल में स्टील की कीमतों में 215% की बढ़ोतरी हुई

Leave A Reply

Your email address will not be published.