New Ad

सावन की रिमझिम फुहारों के बीच भक्तों ने की  चित्रगुप्त भगवान की महाआरती

0

सम्पूर्ण विश्व को कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए  की प्रार्थना

कायस्थ बंधुओं के बीच हुआ गीता का वितरण और चर्चा

फतेहपुर : आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुक्रम में  सावन की रिमझिम फुहारों के बीच मोटे महादेव परिसर में स्थित चित्रगुप्त भगवान की महाआरती का आयोजन कायस्थ मंच ट्रस्ट फतेहपुर की ओर से किया  गया। जिसमें कायस्थ मंच ट्रस्ट के बहुतायत पदाधिकारियों ने महाआरती में सम्मिलित होकर भगवान चित्रगुप्त जी का आशीर्वाद प्राप्त किया और सम्पूर्ण विश्व को कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए प्रार्थना की। इस महाआरती में कायस्थ मंच ट्रस्ट के प्रांतीय महामंत्री डॉ अनुराग श्रीवास्तव, जिला महामंत्री दिलीप श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष रजत श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, ऑडिटर सुरेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, मंयक श्रीवास्तव, आशीष श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव आदि बहुत संख्या में कायस्थ बंधु सम्मिलित हुए।

इस अवसर रेलवे से रिटायर्ड  कृष्ण चंद्र श्रीवास्तव द्वारा गीता के महात्म्य को बताते हुए सभी कायस्थ बंधुओं को गीता वितरित की । उन्होनें बताया कि हिंदुओं के महान ग्रंथ में मानव के भौतिक और आध्यात्मिक जीवन में आने वाली सभी समस्याओं का हल छिपा हुआ हैं। सभी को नियमित रुप से गीता पाठ करना चाहिए। अंत में कोरोना काल मे मयंक श्रीवास्तव की माता का निधन हो जाने पर उनकी आत्मा की शांति के लिए सभी पदाधिकारियों ने दो मिनट का मौन रखा

Leave A Reply

Your email address will not be published.