New Ad

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की जिलास्तरीय बैठक सम्पन्न

0

 

बाराबंकी :  अल्पसंख्यक के लिए आया 5 हजार 29 करोड़ बजट से देश के मुसलमानो की दशा बदलेगी। बच्चो का स्कॉलर 20 की जगह 40 प्रतिशत हो गयी। विकास का एक पहिया देश मुस्लिम भी है। भाजपा की योजनाओं में सिर्फ पात्र देखा जाता हिन्दू मुस्लिम नही इसका सबूत उज्जवला व आवास योजनाएं है। भाजपा चाहती है चुनाव तो जीत लिया अब मुस्लिमो का भी दिल जीता जाए। उक्त विचार भाजपा कार्यालय में आयोजित। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की जिलास्तरीय बैठक को संबोधित करते जिला अध्यक्ष अवधेश श्रीवस्तव ने कही। मोर्चा के जिलाध्यक्ष डाक्टर रिजवान अली की अध्यक्षता में आयोजित बैठक का संचालन मो. खान ने किया। बजट पर प्रकाश डालते हुए अल्पशंख्याक मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव में मुसलमान भाजपा को वोट करे भाजपा की योजनाओं को जन जन पहुंचा कर मुस्लिम समाज को जागरूक किया जाएगा। कहा भाजपा ने पिछड़ों को जो दर्जा दिया है वह किसी पार्टी ने नहीं दिया है।

प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना प्रधानमंत्री आवास योजना और एलपीजी सिलेंडर गरीबों को देकर मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास के वादे को पूरा किया है। उपाध्यक्ष मो. मसीद ने बताया कि मदरसों की तरक्की के लिए एचआरडी से ट्रांसफर करके अब अल्पशंख्याक मंत्रालय में कर दिया यही नही योगी सरकार ने 40/60 का रेसीयू भी पास कर दिया इससे शिक्षकों को अब मानदेय के लिए परेशान नही होना पड़ेगा। इससे पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की चित्र पर पुष्पांजलि करके उन्हें याद किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.