New Ad

जिलाधिकारी ने किया धान खरीद के अंतर्गत पीसीएफ द्वारा संचालित क्रय केंद्रों का निरीक्षण

0

उन्नाव : आज जिलाधिकारी रवीन्द्र कुमार द्वारा साधन सहकारी समिति रसूलाबाद का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान क्रय केंद्र प्रभारी शिवनारायण तिवारी उपस्थित मिले जिनसे धान खरीद के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।अभी तक धान खरीद प्रारंभ न होना बताया गया, किसानों से संपर्क करने पर संपर्क करना बताया गया। दिनांक 16 नवंबर 2021 से किसानों द्वारा क्रय केंद्र पर धान लाने की बात संज्ञान में लाई गई। अभी तक हुए रजिस्ट्रेशन के संबंध में जानकारी करने पर 05 किसानों का रजिस्ट्रेशन होना बताया गया। बोरो की उपलब्धता के संबंध में जानकारी कराने पर 3000 बोरा उपलब्ध होना बताया गया, कांटे के संबंध में जानकारी करने पर एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा होना बताया गया। निरीक्षण के दौरान बैनर लगा पाया गया, खाद्य के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई, अभी तक खाद्य न आना बताया गया।

सहायक आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि दि आज शाम तक प्रत्येक दशा में उक्त समिति पर खाद्य की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं।तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा साधन सहकारी समिति बौनामऊ का निरीक्षण किया गया, जहां क्रय केंद्र प्रभारी उपस्थित मिले जिनसे धान खरीद के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। 33 कुंतल धान शनिवार को व लगभग डेढ़ सौ कुंतल धान आज शाम तक आने की बात संज्ञान में लाई गई है। क्रय केंद्र पर किसान अरविंद यादव उपस्थित मिले, जिनसे उनके रजिस्ट्रेशन आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। क्रय केंद्र प्रभारी द्वारा अभिलेखों के सत्यापन उपरांत ही खरीद की कार्यवाही किया जाना बताया गया। लाए गए धान के संबंध में जानकारी करने पर 99 कुंटल धान विक्रय हेतु लाना बताया गया।

पिछले वर्ष हुई धान खरीद के संबंध में उपस्थित क्रय केंद्र प्रभारी से जानकारी प्राप्त की गई तथा जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि पिछले वर्ष जिन किसानों द्वारा धान विक्रय किया गया था, उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क स्थापित किया जाए तथा उनको क्रय केंद्र पर धान विक्रय करने हेतु प्रेरित किया जाए। खाद के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई अभी तक खाद्य न आना बताया गया।जिलाधिकारी द्वारा सहायक आयुक्त एवं निबंधक, सहकारिता को निर्देशित किया गया आज की आज शाम तक प्रत्येक दशा में उक्त समिति पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.