New Ad

मंडलायुक्त ने किया धान खरीद केंद्र का निरीक्षण, खामियों पर फटकारा

कहा रू धान खरीद में तेजी लायें केंद्र प्रभारी, किसानों को न हों समस्याएं

0

बांदा। आयुक्त चित्रकूटधाम मण्डल आरपी सिंह ने शुक्रवार को विपणन शाखा के राजकीय धान क्रय केन्द्र, भारतीय खाद निगम के धान खरीद केन्द्र और यूपीएसएस द्वारा संचालित राजकीय धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण किया। निर्देश दिये कि धान खरीद में तेजी जाये जाये और किसानों को कोई दिक्कत न होने पाये। केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिये कि केन्द्र में आने वाले किसानों का धान क्रय रजिस्टर में नाम, मोबाइल नम्बर अवश्य अंकित करें। साथ ही टोकेन रजिस्टर अपडेट रखने के सख्त निर्देश दिये।
आयुक्त ने विपणन शाखा के राजकीय धान क्रय केन्द्र में निरीक्षण के दौरान केन्द्र प्रभारी पंकज कुमार से अब तक की गयी धान की खरीद की जानकारी लेते हुए निर्देश दिये कि सभी किसानों का धान खरीदा जाए। धान खदीद में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी न होने पाये। उन्होंने केन्द्र प्रभारी से क्रय केन्द्र पर धान खरीद के लिये धान क्रय रजिस्टर, टोकेन रिसीविंग रजिस्टर, निरीक्षण रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों को चेक किया। धान क्रय केन्द्र प्रभारी ने बताया कि 6312.40 कुंतल धान की खरीद हो चुकी है तथा 5560 कुंतल धान केन्द्र से डिस्पैच किया गया है। उन्होंने धान खरीद के लिये किसानों को ऑनलाइन जारी किये जा रहे सिक्सआर फार्मेट चेक किया। इसके बाद उन्होंने भारतीय खाद निगम के धान खरीद केन्द्र का निरीक्षण किया। उनके सामने किसान वीर सिंह के धान की खरीद हो रही थी। उन्होंने केन्द्र प्रभारी से धान खरीद की प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए अब तक की गयी खरीद की जानकारी की। केन्द्र प्रभारी ने बताया कि 1468 कुंतल धान की खरीद हुई है। उन्होंने केन्द्र में उपस्थित किसानों से बात कर समस्या पूंछी। पल्लेदारी का कार्य कर रहे मजदूरों से उनको दिये जाने वाले पारिश्रमिक के सम्बन्ध में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि प्रतिदिन 300 रुपये के हिसाब से मजदूरी दी जाती है। उन्होंने केन्द्र प्रभारी को निर्देश दिये कि केन्द्र में आने वाले किसानों का धान क्रय रजिस्टर में नाम, मोबाइल नम्बर अवश्य अंकित करें। साथ ही टोकेन रजिस्टर अपडेट रखने के सख्त निर्देश दिये। आयुक्त ने यूपीएसएस द्वारा संचालित राजकीय धान क्रय केन्द्र का भी निरीक्षण किया। इस दौरान केन्द्र प्रभारी गोपाल गुप्ता ने बताया कि 3686.80 कुंतल धान 73 किसानों से खरीदा गया है। इसी शाखा के दूसरे केन्द्र पर 3625 कुंतल धान खरीद की गयी है। उन्होंने मण्डी सचिव को निर्देश दिये कि धान खरीद में किसानों को किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने केन्द्र पर उपलब्ध संसाधनों एवं बोरों एवं स्टॉक की जानकारी लेते हुए धान खरीद में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। इस दौरान अपर आयुक्त प्रशासन अमर पाल सिंह, मण्डी सचिव तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.