New Ad

चेहरे की रंगत न बिगाड दे केमिकल युक्त रंग

0

उरई : सावधान कहीं पर्व का उल्लास आप पर या आपके परिवार पर भारी न पड जाये। क्योकि केमिकल युक्त रंग किसी के चेहरे की रंगत बिगाड सकते है। आंखो के लिए भी यह गंभीर खतरा बन सकते है। रंगो की खरीदारी मे समझदारी ही किसी अनहोनी से बचा सकती है। बाजार मे रासायनिक रंग काफी सस्ते बिक रहे है जो किसी के लिए भी खतरे का सबब बन सकते है।

होली का त्योहार रंगो का त्योहार है पहले लोग होली पर प्राकृतिक रंगो का उपयोग करते थे जिससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं होता था और होली खेलने का तरीका भी अलग था। लेकिन बदलते दौर मंे इस त्योहार मे प्राकृतिक रंगो का स्थान रसायनियक रंगो ने ले लिया है जो शरीर के लिए बेहद घातक को सकते है। हांेली का त्योहार नजदीक आते ही सस्ते रंगो से बाजार पट गया है।

हाला कि मंहगे रंग अबीर गुलाल भी है। मगर सस्ते होने की वजह से लोग रासायनिक रंगो को खरीद लेते है। यह रंग चेहरे की रंगत को बिगाड देते है समय के साथ त्योहारो के स्वरूप में भी कुछ परिवर्तन आया है। होली का पर्व परंपरागत तरह से मनाया जाता है लेकिन अब लोग प्राकृतिक रंगो का उपयोग नहीं करते है। प्राकृतिक रंग तो बाजार से गायब हो गये है।

केमिकल युक्त रंग शरीर के लिए बेहद घातक साबित हो सकते है। होली पर लोग एक दूसरे के चेहरे पर सस्ते रंग लगा देते है। इससे त्वचा को नुकसान हो सकता है। अगर आंखो मे रंग चला जायंे तो जलन होने लगती है। ऐसे रंगो की कीमत पांच से दस रूपये तोला होती है जबकि अच्छे रंग अस्सी से सौ रूपये तोला तक बिक रहे है। हालाकि बाजार मे हर्वल रंग भी है।

लेकिन सस्ते रंगों की धमक आधिक दिखाई नहीं देती है। व्यापारियांे ने काफी माल मंगवा लिया है। लाल, पीला, हरा, गुलाबी रंग सबसे अधिक बाजार में बिक रहा है। केमिकल मिश्रित रंगो का व्यापार खूब फल फूल रहा है। सस्ते अबीर गुलाल शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते है।

हो सकता रासायनिक रंगो से सेहत को नुकसान डा. अखण्ड

डा. अखण्ड प्रताप सिंह जनरल फिजीशियन का कहना है कि रासायनिक रंग वेहद घातक हो सकते है। इन रंगो से चेहरे की त्वचा पर दाने पड जाते है तथा चकत्ते पड जाते हैं अगर यह रंग आंखो मे चला जाये तो आंखों की रोशनी जाने का खतरा हो सकता है मुंह मे रंग चला जाये तो छाले होने की संभावना बढ जाती है।

ऐसे रंगो से खासतौर पर बच्चो को बचाये यह रंग लगते ही तुरंत असर दिखाते है। रासायनिक गुलाल से सिर मे दर्द होने लगता है हर्वल रंगो का प्रयोग करें हो सके तो टेसू के रंग का प्रयोग करे, रंग खेलने के पहले चेहरे तथा हाथ पैर मे सरसो का तेल लगा ले। जिससे चेहरे पर दाने आदि निकलने की संभावना नहीं रहती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.