New Ad

विद्युत कर्मचारियों ने किया ये बड़ा एलान अधिकारी के चित्र पर मारे जूते

0

मेरठ। मेरठ में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। सभी अधिकारी और कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। शहर और देहात समेत सभी बिजली घरों पर ताले पड़ गए। कहीं कोई कार्य नहीं किया गया। कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली, प्रोन्नति, कैशलेस इलाज की सुविधा दिए जाने, संविदा कर्मचारियों को नियमित किए जाने, बिजली कर्मचारियों व पेंशनरों को पूर्व की भांति रियायती बिजली दिए जाने और उत्तर प्रदेश विद्युत परिषद का पुनर्गठन आदि मांग रखी।
कर्मचारियों ने कहा कि पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों समेत पूरे उत्तर प्रदेश में कर्मचारी हड़ताल पर है। जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, हड़ताल जारी रहेगी। धरना-प्रदर्शन में काफी संख्या में महिला कर्मचारी भी शामिल हुईं।
अर्जुन अवार्डी अलका तोमर हड़ताल में हुईं शामिल
अर्जुन अवार्डी कुश्ती खिलाड़ी अलका तोमर के साथ अन्य महिला विद्युत कर्मचारी भी हड़ताल में शामिल हुईं। उन्होंने कहा जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, वे पीछे नहीं हटेंगे।
जेई को निलंबित करने वाले अधिकारी के चित्र पर मारे जूते
बृहस्पतिवार को सहारनपुर में दो जेई निलंबित कर दिए गए। इसे लेकर विद्युत कर्मचारियों ने धरना स्थल पर निलंबन की कारवाई करने वाले अधिकारी के चित्र पर जूते मारे।
संविदा कर्मी हड़ताल में शामिल हुए तो होंगे बर्खास्त
प्रबंध निदेशक अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि जो संविदा कर्मचारी हड़ताल में शामिल होंगे, उन्हें बर्खास्त किया जाएगा। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। हड़ताल करने वाले कर्मचारियों को भी &https://www.youtube.com/channel/UCcj8JxdUrXPVdAxW-blFheA8216;नो वर्क, नो पेय&https://www.youtube.com/channel/UCcj8JxdUrXPVdAxW-blFheA8217; के नोटिस जारी कर दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.