New Ad

हिन्दुस्तानी एकेडमी में हुआ विदाई समारोह

0

प्रयागराज।  हिन्दुस्तानी एकेडमी उप्र, प्रयागराज में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। एकेडमी में कार्यरत अनुसेवक राम किशुन यादव की लगभग 42 वर्ष के सेवा के उपरांत आज अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी।
राम किशुन यादव वर्ष 1980 से हिन्दुस्तानी एकेडमी में अनुसेवक के पद पर तैनात हुए। उनके विदाई के अवसर पर समस्त कर्मचारियों ने उनकी दी गई सेवाओं एवं कर्तव्य निष्ठा पर प्रकाश डाला। एकेडेमी के सचिव देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि राम किशुन ने हमेशा ईमानदारी से अपनी सेवाएं दी। इनके द्वारा दी गई सेवाएं एकेडमी मैं सदैव उल्लिखित रहेंगी। एकेडमी के प्रकाशन अधिकारी ज्योतिर्मयी ने कहा कि बहुत ही निष्ठावान एवं परिश्रमी कर्मचारी थे, जिन्होंने बहुत लगन से अपने कार्यों का निर्वहन किया। कार्यालय अधीक्षक गोपाल पाण्डेय ने कहा कि राम किशुन यादव को जो भी कार्य दिया जाता था वह अपनी पूरी निष्ठा के साथ पूरा करते थे। इस अवसर पर रतन पांडे, संतोष तिवारी, अनुराग ओझा, अंकेश श्रीवास्तव, मोहसिन खान, राम अचल मिश्रा, ओम प्रकाश मौर्य, राम खेलावन, शशि पाल, सुनैना सिंह, शैलेन्द्र शरण श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.