New Ad

पूर्व थानाध्यक्ष का विदाई समारोह आयोजित

0

मसौली बाराबंकी :  सात माह पूर्व थाना सफदरगंज का कार्यभार संभालने वाले थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह का प्रयागराज जोन हस्तान्तरण होने पर सहयोगी पुलिसकर्मियों ने विदाई दी।  बताते चले कि गत जुलाई माह में थाना सफदरगंज का चार्ज लेने वाले थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह का प्रयागराज जोन में हस्तान्तरण हो जाने के कारण शुक्रवार को थाना परिसर में विदाई दी। थानाध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह का सफदरगंज थानाध्यक्ष के रूप में 7 महीने का कार्यकाल सराहनीय रहा अपनी कार्यशैली से  अपनी एक अलग पहचान बनाई

विदाई से पूर्व लोगो से कहा कि सफदरगंज थानाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम करने में आप लोगों का काफी सहयोग मिला। इस थाना क्षेत्र के लोग बहुत ही अच्छे और व्यवहार कुशल हैं।
इस मौके पर कार्यवाहक थानाध्यक्ष दीपेंद्र कुमार सिंह, चौकी प्रभारी रविन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक अशोक कुमार यादव सहित समस्त पुलिसकर्मियों ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.