New Ad

संतकबीरनगर में बाप-बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या: एक ही चारपाई पर सोते समय किया वार

0
संतकबीरनगर ।  बाप-बेटे की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। दोनों खेत में फसल की सिंचाई कर रहे थे। खेत में पानी चलाकर दोनों एक ही चारपाई पर सो गए। इसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने वार किया। बेटे का सिर धड़ से अलग मिला। दोनों का शव खून से लथपथ था। अगल बगल भी खून के छींटे मिले हैं। फिलहाल दोनों के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया गया है। डीआईजी आरके भारद्वाज डबल मर्डर की जानकारी के बाद गांव पहुंचे। उन्होंने कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
डबल मर्डर की जानकारी के बाद घटनास्थल पर डीआईजी आरके भारद्वाज और खलीलाबाद सदर विधायक अंकुर राज तिवारी पहुंचे।
मामला खलीलाबाद कोतवाली के इमिलडीहा गांव का है। यहां के रहने वाले गणेश चौहान अपने परिवार के साथ रहते थे। खेती किसानी से परिवार चलता है। बुधवार शाम को छोटे बेटे धर्मवीर के साथ खेत में पानी लगाने गए थे। पानी चलाने के बाद देर रात हो जाने के चलते दोनों खेत में ही पड़ी चारपाई पर सो गए थे।
बड़े बेटे के खेत पहुंचने पर हुई जानकारी गणेश का बड़ा लड़का रामवीर सुबह खेत में पापा और छोटे भाई को जगाने के लिए खेत पहुंचा, उसने दूर से ही आवाज दी, लेकिन दोनों नहीं जगे। फिर उसने पड़ोस आकर हाथ लगाकर जगाने की कोशिश की, तो देखा दोनों खून में लथपथ पड़े हुए थे। किसी ने धारदार हथियार से उन पर वार किया हुआ है। वह भागता हुआ गांव पहुंचा। परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस घटना की सूचना पाकर SP सोनम कुमार पहुंचे। कोतवाली पुलिस भी फॉरेंसिंक टीम पहुंची। यह मृतक गणेश का घर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.