New Ad

कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पद पर नामांकन में मारपीट, चुनाव स्थगित

0

प्रयागराज :  नगर निगम में आज शुक्रवार को कार्यकारिणी समिति में उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होना था। भाजपा की ओर से निर्विरोध प्रत्याशी के रूप में पार्षद अखिलेश सिंह थे। अचानक स्थिति तब गर्म हो गई जब भाजपा के एक अन्य पार्षद दीपक उर्फ दीपू जायसवाल नामांकन के लिए पहुंचे। उनसे निगम परिसर में मारपीट की गई, वहां पुलिस भी पहुंच गई। इस बीच महापौर ने चुनाव को स्थगित कर दिया है।

 

उल्लेखनीय है कि प्रयागराज नगर निगम की 12 सदस्यीय कार्यकारिणी समिति में उपाध्यक्ष पद के लिए आज चुनाव होना था। इसके लिए भाजपा की ओर से पार्षद अखिलेश सिंह को प्रत्याशी घोषित थे। इसमें भाजपा के आठ और कांग्रेस व सपा के दो-दो सदस्य होने के कारण भाजपा की जीत पहलेे से ही तय थी। कांग्रेस और सपा की ओर से प्रत्याशी न घोषित किए जाने से माना जा रहा था कि भाजपा प्रत्याशी अखिलेश सिंह निर्विरोध चुने जाएंगे। आज शुक्रवार को सुबह अचानक भाजपा पार्षद दीपक उर्फ दीपू जायसवाल नामांकन करने पहुंच गए। उनके साथ नगर आयुक्त कार्यालय के सामने मारपीट कर दी गई।

 

मारपीट करने वालों को लेकर अभी कोई आरोप नहीं लगाया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि पार्टी द्वारा घोषित प्रत्याशी के समर्थकों ने मारपीट की है। मारपीट की सूचना पर भारी पुलिस फोर्स नगर निगम पहुंच गई। पूछताछ चल रही है। महापौर ने कार्यकारिणी समिति की बैठक कर चुनाव स्थगित कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.